रूसी Covid Vaccine को मंजूरी देने वाला पहला देश बना बेलारूस
मॉस्को। Russian Covid Vaccine: रूस के बाद बेलारूस पहला देश बना है जिसने रूस में तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन को अपने देश में नागरिकों को लगाने के लिए अनुमति दी है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने ये जानकारी दी है।

रूस ने सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-V तैयार करने का दावा किया था। इस वैक्सीन को सुरक्षित बताने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी के इस वैक्सीन की डोज लेने की बात भी कही गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद दुनिया के किसी भी देश ने रूस में बनी वैक्सीन को खरीदने पर अभी तक सहमति नहीं दी थी। हालांकि रूस में ये वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है।
अब बेलारूस पहला देश बन गया है जिसने रूस के बाद स्पुतनिक-V वैक्सीन के टीकाकरण को अपने देश में मंजूरी दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि शायद दूसरे देश भी रूस से वैक्सीन प्राप्त करने के लिए आगे आएं।












Click it and Unblock the Notifications