रूस में आतंकी हमले, 48 घंटे में दो विस्फोट, 10 की मौत

यह विस्फोट सोमवार तड़के हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। रूस के इन्वेस्टिगेशन कमिटि के प्रवक्ता व्लादिमीर मार्किन ने बताया कि यह हमला रविवार को रेलवे स्टेशन पर हुए हमले से मिलता जुलता है, और यह आतंकवादी हमला भी हो सकता है। उस विस्फोट में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है और 45 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस सेवा ने संवाददाताओं को सोमवार को बताया, "विस्फोट में 62 लोग घायल हुए हैं और उनमें से 14 की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
वोल्गोग्राद में 48 घंटे के अंदर दो विस्फोट सोची में शीतकालीन ओलंपिक आयोजन के छह सप्ताह पहले हुए हैं। आपातकालीन मामलों के मंत्री ने घायलों की मदद के लिए चिकित्सीय सेवा से लैस एक विमान घटनास्थल पर भेजा है। विंटर ओलंपिक की तैयारियों में लगे रूस के शहर वोल्गोग्राड में कल हुए आत्मघाती हमले के बाद फिर से हुआ यह हमला फिदायीन हमला है।












Click it and Unblock the Notifications