ब्रिटिश मूल के यूक्रेनी जवान के साथ बर्बरता, सैनिक की मां ने पीएम बोरिस जॉनसन से की ये अपील
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में एक ब्रिटिश व्यक्ति को रूस की सेना के बंधक बनाने का दावा किया जा है। रूसी सेना पर यूक्रेन की ओर से लड़ रहे सैनिकों को पकड़े जाने पर अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। वहीं यूक्रेनी सशस्त्र बल में शामिल होकर रूस की सेना से मोर्चा लेने वाले ब्रिटिश मूल के व्यक्ति बंदी बनाए जाने पर परिजनों से यूके की सरकार से मामले में दखल देने की मांग की है।

एडेन असलिन ब्रिटेन के नॉटिंघमशायर के नेवार्क शहर से हैं। वे रूस की सेना के घिरे हुए शहर मारियुपोल में यूक्रेन की ओर से मोर्चा ले रहे थे। लेकिन अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हो गए। इसका कारण संघर्ष के लंबे समय तक चलना है। इस दौरान उनके पास भोजन और गोला-बारूद खत्म हो गया था।
एडेन के आत्मसमर्पण करने के बाद एक तस्वीर सामने आई जिसके जरिए कथित रूप से उनके पीटे जाने का दावा किया गया। तस्वीर में यह दिखाया गया कि युद्ध में पकड़े गए यूक्रेनी सेना के जवानों को साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। कथित तौर पर यह सामने आ रहा है कि ब्रिटिश मूल के एडेन के साथ मारपीट के बाद उसकी चोट और हथकड़ी दिखाकर भय पैदा करने के लिए तस्वीर जारी गई। इस तस्वीर को गुरुवार दोपहर को उसके एक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया। रूसी टेलीविजन पर भी ये तर्वीरें दिखाई गईं जिसमें असलिन को अपने माथे पर एक कट के साथ दिखाया गया है।
एडेन की मां एंग वुड ने एक न्यूज प्लेटफार्म के साथ बातचीत में कहा कि वे रूसी सरकार से अपने बेटे को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार युद्ध कैदी के रूप में व्यवहार करने की अपील कर रही हैं। वुड ने इससे पहले कहा था कि उनके बेटे की यूनिट ने रूसी सेना का साथ जमकर मोर्चा लिया। लेकिन जब लड़ने के लिए उनके पास "कोई हथियार नहीं बचा था तब उन्होंने आत्मसमर्पण का विकल्प चुना।
दरअसल, सोमवार को मारियुपोल का बचाव करने वाले अंतिम यूक्रेनी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। यह पोस्ट यूक्रेन की सशत्र सेना की 36वीं ब्रिगड की ओर डाला गया था। जिसमें हथियारों के खत्म होने की बात कही गई थी। सैनिकों ने कहा था कि वे विध्वसंक युद्ध से खुद को बाहर निकाल रहे हैं। इसके बाद मारे जाने या कैदी होने की उम्मीद है।
अब एडेन की मांग एंग वुड ने पीएम बोरिस जॉनसन से रूस के राष्ट्रपति को करारा जवाब देने का रास्ता खोजने की अपील की। एडेन की मां वुड ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्रिटिश सरकार यूक्रेन साथ हो रहगे युद्ध में शामिल हो।












Click it and Unblock the Notifications