रूस 1 अगस्त से भारतीयों के लिए 'ई-वीजा' करेगा जारी, अप्लाई करने से पहले याद रखें से बातें
Russia e-Visa: भारत समेत कुल 52 देश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि रूस एक अगस्त से ई-वीजा जारी करेगा। इसकी मदद से लाइन में लगने का झंझट खत्म हो जाएगा।
Russia e-Visa: रूस ने देश में आने वाले यात्रियों के लिए वीजा प्रोसेस को सरल बनाने के लिए एक 'ई-वीजा' सिस्टम शुरू किया है। यह सिस्टम इस साल 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। भारत समेत कुल 52 देश के यात्री ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रूस के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने वीजा आवेदनों को सरल बनाने के लिए ई-वीजा सिस्टम की स्थापना की है। इसका ऐलान ई-वीजा की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।
ई-वीजा का उपयोग किसी भी अन्य नियमित वीजा की तरह ही किया जा सकता है। इसकी मदद से अंबेसी या किसी अन्य संघ से जांच कराने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। यह सिस्टम खास तौर पर रूस में व्यापारिक, अतिथि और पर्यटन को बढ़ावा देता है।

रूस के लिए ई-वीजा क्या है?
इलेक्ट्रॉनिक वीजा या ई-वीजा, एक इलेक्ट्रॉनिक और बायोमेट्रिक वीजा है, जो नियमित वीजा के समान अधिकार प्रदान करता है। यह 60 दिनों के लिए वैध रहता है, जिसके दौरान वीजा धारक को रूस में प्रवेश करना होगा। ई-वीजा 16 दिनों तक रहने की देश में रहने की अनुमति देता है।
कोविड-19 काल में बंद हुई थी ई-वीजा सेवा
कोविड-19 महामारी और इसके परिणामस्वरूप वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के कारण, रूस ने 2020 में ई-वीजा सेवा को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, अब सेवा फिर से शुरू हो गई है। एक बार फिर रूस की अपनी यात्राओं के लिए यात्री बिना परेशानी अपना वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
पर्यटक वीजा प्राप्त करना अब बहुत आसान और सुविधाजनक होगा। लंबी कतारों में प्रतीक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, आप बस कुछ ही क्लिक के साथ अपने पर्यटक ई-वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोसेस पूरा करने के लिए बस फॉर्म भरें और भुगतान करें।
ई-वीजा के लिए आवेदन करने से पहले याद रखने योग्य बातें
- रूस जाने की योजना बना रहे विदेशी देशों के सभी व्यक्तियों को अपना यात्रा आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पूरा करना होगा।
- यात्रियों को कम से कम 72 घंटे पहले अपना आवेदन जमा करना होगा।
- हालांकि, राजनयिक पदों पर बैठे या अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तियों को वीजा आवश्यकता से छूट दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications