Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Liz Truss के इस्तीफे पर रूस का तंज, कहा- नेता के रूप में वह एक कलंक हैं

लिज ट्रस के इस्तीफे को लेकर रूस ने खुशी से फूले नहीं समा रहा है। लिज ट्रस के इस्तीफे को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एक नेता के रूप में वह कलंक थीं।

ब्रिटेन में लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। टैक्स कटौती में मचे घमासान और एक ही हफ्ते में दो कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से उन पर पद छोडने का भारी दबाव था। ट्रस के इस्तीफे को लेकर रूस ने खुशी जाहिर की है। लिज ट्रस के इस्तीफे को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एक नेता के रूप में वह कलंक थीं। लिज ट्रस को उनकी 'विनाशकारी निरक्षरता' के लिए दुनिया याद रखेगी।

Recommended Video

    Liz Truss Resigns: Britain की PM Liz Truss ने 45 दिनों बाद छोड़ा पद | वनइंडिया हिंदी *International
    putin-liz truss

    Image- File

    किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी बेइज्जती नहीं देखी

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "ब्रिटेन ने कभी किसी प्रधानमंत्री की ऐसी बेइज्जती नहीं देखी थी।" दरअसल लिज ट्रस पर निरक्षरता का दावा रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से कुछ समय पहले की यात्रा का उल्लेख करता है। फरवरी महीने में ब्रिटेन की तत्कालीन विदेशमंत्री लिज ट्रस ने मास्को का दौरा किया था। इस दौरान लिज ट्रस रूस के दो इलाके वोरोनिश और रोस्तोव को लेकर कंफ्यूज हो गई थीं और इसे यूक्रेनी क्षेत्र समझ बैठी थीं। इसे लेकर रूसी राजनयिक और रूसी मीडिया द्वारा द्वारा ट्रस का खूब मजाक बनाया गया था।

    बस 45 दिन तक रह पाईं पीएम

    7 सितंबर को पीएम पद की शपथ लेने के बाद लिज ट्रस अपनी कुर्सी महज 45 दिन बचा पाईं और अंततः उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही लिज ट्रस ने ब्रिटेन में सबसे कम समय तक की प्रधानमंत्री बनने का अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है। लिज ट्रस अब ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम वक्त तक सेवा देने वाली प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जॉर्ज कैनिंग के नाम था जो 1827 में 119 दिनों तक पद पर रहे थे।

    जो बाइडेन ने भी उड़ाया था मजाक

    ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने के बाद लिज ट्रस द्वारा लिए गए फैसलों की वजह से ही उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। लिज ने अपने चुनावी कैंपने में कर कटौती का वादा कर चुनाव तो जीत लिया मगर चुनाव बाद इन्हें लागू करने का उनका ये फैसला ही उनके गले की फांस बन गया। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी उनके इस फैसले का मजाक उड़ाया, जिसके कारण दुनियाभर में उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+