Russia vs Ukraine: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की?
कीव, 27 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है तो वहीं इस जंग में अभी तक सैकड़ों जानें भी जा चुकी हैं। रूसी सेना की ओर से बार-बार यूक्रेन को हथियार डालने को कहा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के सामने झुकने से मना कर दिया है। यूक्रेन पूरी ताकत और हिम्मत के साथ रूसी सेना से जंग लड़ रहा है, वो भी ये जानते हुए कि रूसी सैनिकों के आगे उसकी ताकत कम है।

रूस के आगे घुटने टेकने से जेलेंस्की का इंकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दो टूक कहा है कि 'उनकी फौज रूस के आगे घुटने नहीं टेकेगी, वे अंतिम समय तक लड़ेंगे।' वोलोदिमीर जेलेंस्की के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि 44 साल के जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले एक कॉमेडियन थे, एक अभिनेता के रूप में वो बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे और इसमें कोई शक नहीं कि उनकी इसी लोकप्रियता ने ही उन्हें राष्ट्रपति बनने में मदद की थी।

कुल संपत्ति $96 मिलियन अमेरिकी डॉलर
आपको बता दें कि जेलेंस्की की गिनती दुनिया के रईस नेताओं में होती हैं। CAknowledge.com के मुताबिक जेलेंस्की की कुल संपत्ति $96 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनकी सलाना इनकम $11 Million है तो वहीं उनका बैंक बैलेंस $23 Million है। हाउस प्रॉपर्टीज के नाम पर उनके पास पांच आलीशान घर हैं।

लग्जरी गाड़ियों का है शौक
जेलेंस्की कारों का शौक रखते हैं। उन्होंने हाल ही में $370,000 USD की कीमत की एक बिल्कुल नई Mercedes-Benz G-Class कार खरीदी है। जेलेंस्की के पास एक Tesla Model S भी है जिसकी कीमत $100,000 USD से अधिक है। इनके अलावा भी उनके पास निम्नलिखित कारें हैं, जिनकी कीमत उनके बगल में लिखी है।
- Jaguar XF - $125,000 USD
- Audi Q2 - $80,000 USD
- BMW X9 - $150,000 USD

जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे
मालूम हो कि जेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 तत्कालीन सोवियत संघ के शहर Kryvyi Rih में हुआ था। वर्तमान में यह शहर यूक्रेन का हिस्सा है। जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे। बचपन में ही जेलेंस्की का परिवार मंगोलिया चला गया। इस कारण जेलेंस्की की प्रारंभिक शिक्षा मंगोलिया में हुई। मंगोलिया से लौटने के बाद जेलेंस्की ने नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की थी।

मशहूर कॉमेडियन से बने राष्ट्रपति
लेकिन उन्होंने एक अभिनेता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और देखते ही देखते वो एक मशहूर सितारे बन गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रूख किया और वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी सीरीज के नाम से एक पार्टी का गठन किया। वर्ष 2019 में ही उन्होंने खुद को अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया और इसके बाद वो सत्ता पर काबिज हो गए।
ट्रंप ने भी की तारीफ
जेलेंस्की के हिम्मत तारीफ कई देश के नेता कर चुके हैं। उनकी तारीफ करने वालों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उन्होंने रूस की निंदा करते हुए जेलेंस्की को 'निडर नेता' कहा है।












Click it and Unblock the Notifications