India-Pakistan War: पाक के एटम प्लान पर लगेगा फुल स्टॉप! भारत की तैयारी से कांपा पाकिस्तान, क्या है मामला?
India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बर्बाद हो चुका है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार एटम बम की धमकी दी जा रही है। हालांकि अब भारत इस 'एटमी धमकी' का भी ठोस जवाब देने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने श्रीनगर में सैनिकों से मुलाकात के दौरान संकेत दिए हैं कि भारत अब सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से हर मोर्चे पर तैयार है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और हर तरह की धमकी का माकूल जवाब दिया जाएगा।

श्रीनगर से रक्षा मंत्री ने दिए बड़ा संकेत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के परमाणु बम को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, 'पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे ग़ैर ज़िम्मेदाराना तरीके से पाकिस्तान द्वारा भारत को अनेक बार एटमी धमकियां दी गईं हैं। आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे ग़ैर ज़िम्मेदार और धूर्त राष्ट्र के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के एटमी हथियारों को IAEA यानि (अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की निगरानी में लिया जाना चाहिए।
पाक के एटम बम पर लगेगा अंतरराष्ट्रीय ताला
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वार पाकिस्तान के एटम बम को लेकर दिए गए बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, क्या भारत ने पाकिस्तानी एटम बम को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)की निगरानी में लाने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है? क्या पाकिस्तान जिस परमाणु हथियार की धमकी देकर बार-बार गीदड़भभकी देता है, भारत अब उसी हथियार पर अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रहा है? यह साफ संकेत है कि भारत अब सिर्फ सैन्य मोर्चे पर नहीं, बल्कि कूटनीतिक और वैश्विक मंच पर भी पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग को निष्क्रिय करने की तैयारी में है।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "... पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे ग़ैर ज़िम्मेदाराना तरीक़े से पाकिस्तान द्वारा भारत को अनेक बार एटमी धमकियां दी गईं हैं। आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे ग़ैर… pic.twitter.com/F9tbVznUbK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: 'पाकिस्तान डर कर युद्धविराम की भीख मांगी', अमेरिकी रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी का दावा
मैं एक डाकिया बनकर आया हूँ- राजनाथ सिंह
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं रक्षा मंत्री ने जवानों से कहा कि, 'मैं सिर्फ रक्षा मंत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि एक संदेशवाहक के रूप में भी यहाँ आया हूँ। मैं पूरे देश की शुभकामनाएं, प्रार्थना और आभार आपके लिए लेकर आया हूँ। एक तरह से मैं एक डाकिया बनकर आया हूँ और आपके लिए दुनिया का यह संदेश लाया हूँ कि हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है।'
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इस विषम परिस्थिति में, आप सबके बीच आकर, आज मैं, बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं I हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया… pic.twitter.com/AFapmVcIET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
ये भी पढ़ें India-Pak War: 'आप मुझे हजार बार गद्दार कहें, पर हमारे बहुत लोग मारे गए'- पाकिस्तानी पत्रकार नूरानी












Click it and Unblock the Notifications