India-Pak War: 'आप मुझे हजार बार गद्दार कहें, पर हमारे बहुत लोग मारे गए'- पाकिस्तानी पत्रकार नूरानी
India-Pak War: पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस की असलियत के बारे में अपनी सरकार की असफलता को खुलकर पाकिस्तानी जनता के सामने लाया है। लिहाजा पाकिस्तानी सरकार के बयानों की वास्तविकता अब सवाल उठ रहे हैं। अहमद नूरानी, असद तूर और कमर चीमा जैसे पत्रकार पाकिस्तानी सरकार की पोल खोल रहे हैं और शाहबाज़ शरीफ़ सरकार द्वारा प्रचारित जीत के दावों की छानबीन कर रहे हैं।
पाक की जमीन पर रची गईं साजिशें
नूरानी ने अपने वीडियो में कहा कि पाकिस्तानी फौज और सरकार भारत में हुए पिछले हमलों को लेकर मान चुकी है कि भारत में पूर्व में हुए कई हमले उनकी जमीन पर रचे गए। नूरानी ने ये भी कहा कि यहां आतंकी ठिकाने होते हैं, इससे पाकिस्तान की आम आवाम भी पीढ़ित है। नूरानी ने पुरानी से लेकर नई सरकारों के रवैयों पर भी एक के बाद एक सवाल उठाए और कहा कि आतंकवाद का पुराना इतिहास अब किसी तरह से भी छुपा नहीं है।

'आतंकियों के जनाजों में पाक फौज'
सबसे ज्यादा नूरानी के उस पैराग्राफ को सुना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि 'लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी फौज और पाकिस्तानी पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हुए, पाकिस्तानी आवाम अपने दिल पर हाथ रखकर बताए क्या ये सही है? ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान के लोग अमन पसंद हैं लेकिन सरकार नहीं। 8-9 मई के दरम्यान के हमलों में भारत ने पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से रोक लिया'। नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कहा कि पाकिस्तान को एक दिन उन्हीं का पाला हुआ आतंकवाद ले डूबेगा, मैं उनकी इस बात से राबता रखता हूं। क्योंकि पाकिस्तान की सरकार, आवाम और रिटायर्ड आर्मी अफसर भी इस बात को मानते हैं कि हमने आतंकवादी पाले हुए हैं।'
'मुनीर ने मुल्क को दहशतगर्दी में पहुंचाया'
नूरानी ने आगे कहा कि- 'अगर पाकिस्तान को अपनी इकॉनोमी-टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ना है तो दहशतगर्दी का रास्ता छोड़ना होगा। हाल ही में बहावलपुर कॉलेज में एक प्रोफेसर को एक आतंकी ने गोली मार दी, इस तरह के वाकये यहां होते रहते हैं, लेकिन हम कुछ नहीं करते। आसिम मुनीर के जनरल बनने के बाद पाकिस्तान में दहशतगर्दी के वाकये बढ़े हैं। ये मुल्क एक हद दर्जे की दहशतगर्दी की ओर चला गया है, इसमें कोई दो राय नहीं है। कई-कई लोग एक दिन में मारे गए हैं। पाकिस्तान बनने से लेकर अभी तक सभी सरकारों ने बूलचियों के साथ गलत व्यवहार किया है।''भारतीय हमलों ने भयंकर नुकसान पहुंचाया'
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहमद नूरानी एक मुखर आलोचक के रूप में उभरे हैं, जो भारत के खिलाफ पाकिस्तान के जवाबी हमलों के असर पर सवाल उठा रहे हैं। एक चौंकाने वाले खुलासे में, नूरानी ने दावा की गई सफलताओं और इन अभियानों के दावे सही नहीं हैं। नूरानी ने बताया कि भारतीय ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में गहराई तक घुस गए, जिससे भयंकर दहशत हुई और कई लोगों की मौत भी हुई। नूरानी के वीडियो में पाकिस्तान सरकार की असलियत साफ-साफ दिखाई दे रही है।
शहबाज ने ब्लॉक करवाए नूरानी के वीडियो
नूरानी के सच्चाई उजागर करने से शहबाज सरकार को इतनी तकलीफ पहुंची कि उन्होंने नूरानी के कुछ वीडियो को ब्लॉक करने सहित, उनके चैनल को कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को आदेश दिए हैं। पत्रकारों द्वारा ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के रुख पर लगातार सवाल उठाना सरकार को इतना चुभ रहा है कि सरकार ने इन पर नकेल कसने के लिए हर तरह की कोशिशों को सहारा लेना शुरू कर दिया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications