RUSSIA- UKRAINE WAR: जानिए क्या है नो फ्लाई जोन? NATO ने क्यों ठुकराई जेलेंस्की की मांग?
एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि यूक्रेन के नागरिकों की समस्याओं के साथ अमेरिकन खड़े हो रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के समक्ष यूक्रेनियन की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग उठ रही है।
नई दिल्ली, 8 मार्च। यूक्रेन पर रूस के बढ़ते हमले के बीच अमेरिका के सुपर पॉवर बने रहने का खतरा मंडरा रहा है। अब एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि यूक्रेन के नागरिकों की समस्याओं के साथ अमेरिकन खड़े हो रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के समक्ष यूक्रेनियन की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग उठ रही है। वहीं बाइडेन प्रशासन ने रूस के साथ सीधा संघर्ष होने की चेतावनी देते हुए इस तरह के कदम उठाने से इनकार कर दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कई बार नाटो से रूसी जेट को यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोकने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नाटो अगर यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करता है तो यह कदम नागरिकों को रूस के हमले से बचाएगा।
यूक्रेनी सरकार दुनिया में नो-फ्लाई जोन की मांग को लेकर पहले से ही मुखर रही है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेेस्की ने नाटो से रूसी जेट को यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोकने का कई बार अनुरोध कर चुके हैं। उनका मानना है कि नाटो के पास अपने सभी सदस्यों की सुरक्षा का समझौता है। वहीं यूक्रेन नाटो संगठन का सदस्य नहीं है। जेलेंस्की हर दिन यह कहते हैं कि सभी रूसी मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और उनके हमलावरों के लिए यूक्रेन का आसमान बंद होना चाहिए।
क्या है नो फ्लाई जोन ?
नो फ्लाई जोन वह विशेष क्षेत्र होता है जहां कुछ प्रकार की उड़ानें प्रतिबंधित होती हैं। यूक्रेन में मुख्य रुप से रूसी सैन्य विमानों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की बात की जा रही है। राजनीति विज्ञान वे विशेषज्ञों का मानना है कि नो-फ्लाई जोन एक निर्दिष्ट भौगोलिक स्थान है, जहां कुछ उड़ानें प्रतिबंधित की जाती हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कहना है कि यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करना आसान नहीं है। इसके लिए रूसी हवाई सुरक्षा को नष्ट करने की आवश्यकता होगी जो यूक्रेन में नाटो जेट तक पहुंच सकती है। देश के ऊपर रूसी विमानों को मार गिराने की धमकी दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications