यूक्रेन में बढ़ता जा रहा है रूस का आतंक, रूसी सेना ने कार पर की ओपेन फायरिंग, 2 की मौत
यूक्रेन में बढ़ता जा रहा है रूस का आतंक, रूसी सेना ने कार पर की ओपेन फायरिंग, 2 की मौत
कीव, 05 मार्च: यूक्रेन पर रूस के हमले का शनिवार (05 मार्च) को 10वां दिन है। इसी बीच खबर आई है कि रूसी सेना ने कीव के पास बुका जिले में एक कार पर ओपेन फायरिंग की है। इस कार पर रूसी सेना तब गोलियां चलाईं, जब कार में आम नागरिक सवार थे। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। इस बीच कीव क्षेत्र में अभियोजक के कार्यालय ने आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यूक्रेन के इस शहर में रूसी सेना ने की गोलीबारी
इस बीच, यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी में सुमी स्टेट यूनिवर्सिटी के सैन्य संकाय की एक इमारत पर आज सुबह रूसी सेना ने गोलाबारी की। सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो जायवित्स्की ने बताया, "यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी में सूमी स्टेट यूनिवर्सिटी के सैन्य ठिकानों की एक इमारत पर आज सुबह रूसी सेना ने गोलाबारी की।"

इन शहरों में हवाई हमलों की दी गई चेतावनी
यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी भी जारी की गई थी। निवासियों को सुरक्षित घरों में शरण लेने की सलाह दी गई। कीव इंडिपेंडेंट ने ट्वीट किया था, "कीव में हवाई हमले की चेतावनी है। निवासियों को निकटतम आश्रय में जाना चाहिए।'' प्रकाशन के अनुसार, मायकोलाइव, ल्वीव, ज़ाइटॉमिर, इवानो-फ्रैंकिवस्क और चेर्निहाइव सहित कई अन्य शहरों को हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी।

रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 28 बच्चों की मौत, 840 घायल
यूक्रेन की सरकार ने गुरुवार (03 मार्च) को दावा किया कि 24 फरवरी को रूस के देश पर आक्रमण के बाद से अब तक 28 बच्चों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार (04 मार्च) को यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा कि युद्ध में 840 बच्चे घायल हुए हैं।
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सी डेनिलोव ने यूक्रेनी टेलीविजन पर मिलान की घोषणा की है। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रूस से महिलाओं और बच्चों को लड़ाई से बचने के लिए रास्ता बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications