बहुत जल्द कोरोना वायरस वैक्सीन की 30 मिलियन डोज तैयार करेगा रूस

बहुत जल्द कोरोना वायरस वैक्सीन की 30 मिलियन डोज तैयार करेगा रूस

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस को यह भी उम्मीद है कि वो संभवतः अगले महीने दुनिया की पहली कोरोना वैक्‍सीन को लॉन्‍स कर देगा। इतना ही नहीं बहुत जल्द रूस कोरोना वायरस वैक्सीन की 30 मिलियन डोज तैयार करेगा। मालूम हो कि दुनिया के कई देश Covid-19 की वैक्सीन को जल्दी लॉन्च कर देना चाहते हैं। इस प्रतिस्‍पर्धा में अमेरिका और ब्रिटेन बहुत तेजी से दौड़ ही रहे थे कि रूस ने सफल वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया है। रूस इस वर्ष कोरोनावायरस वैक्सीन की 20 करोड़ खुराक का उत्पादन करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है।

रूस तैयार करेगा 30 मिलियन खुराक

रूस तैयार करेगा 30 मिलियन खुराक

रूस की वैक्सीन के इंसानों पर सफल परीक्षण पूरा हो चुका है। टीके का पहला मानव परीक्षण, 38 लोगों पर किया गया जो एक महीने से चल रहा था और इस सप्ताह समाप्त हुआ। जिसके बाद रूस इस साल COVID-19 वैक्सीन की 30 मिलियन खुराक का उत्पादन करने की योजना बना रहा है। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि यह उपयोग के लिए सुरक्षित है वैक्सीन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे इंसानों को एक बार लगाने पर लंबे समय तक इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाया। हालांकि कितना प्रभावशाली है ये स्पष्ट नहीं है। पहले चरण में 18 स्वयंसेवक शामिल हुए थे।

अगस्‍त और सितंबर माह में कुछ अन्‍य देशों में ये वैक्‍सीन लांच की जा सकती हैं

अगस्‍त और सितंबर माह में कुछ अन्‍य देशों में ये वैक्‍सीन लांच की जा सकती हैं

बता दें किसी भी वैक्‍सीन का मनुष्‍यों पर तीन चरणों तक ट्रायल किया जाता है। खबरों के अनुसार रूस अगस्‍त माह की शुरुआत में कई हजार लोगों पर III ट्रायल शुरु करने वाला हैं। रूस की आरडीआईएफ प्रमुख किरिल दिमित्रिक ने ये जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि अगस्‍त और सितंबर माह में कुछ अन्‍य देशों में ये वैक्‍सीन लांच की जा सकती हैं। उन्‍होंने दावा किया कि दुनिया में कोरोना से बचाव की ये पहली वैक्‍सीन होगी।

सितंबर तक देश में कोराना की स्थिति होगी भयावह, IISC के दावे डराने वाले

रूस और दो मध्य पूर्वी देशों में भी किया जाएगा परीक्षण

रूस और दो मध्य पूर्वी देशों में भी किया जाएगा परीक्षण

उन्होंने एक साक्षात्कार में रॉयटर्स को बताया कि रूसी वैक्‍सीन का III स्‍टेज का परीक्षण रूस और दो मध्य पूर्वी देशों में आयोजित किया जाएगा,और 3 अगस्त को दूसरे चरण का परीक्षण 100-व्यक्ति से शुरु किया जाएगा। बता दें पिछले 24 घंटों में 6,428 नए मामले सामने आने के बाद रूस दुनिया भर में कोरोना से प्रभावित देशों में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है।

 कोरोनोवायरस से सुरक्षित करने का दावा

कोरोनोवायरस से सुरक्षित करने का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने स्वयंसेवकों के समूह पर परीक्षण के बाद "सुरक्षित" कोरोनवायरस वायरस का टीका विकसित किया है। परीक्षणों के परिणामों के आधार पर हम इस नतीजें पर पहुंचे हैं कि मनुष्‍यों के लिए ये बहुत ही सुरक्षित होगी। जिन पर ट्रायल किया गया उनकी प्रतिरक्षा अच्छी तरह से काम कर रही है, वे कोरोनोवायरस से सुरक्षित हैं, "शोधकर्ता स्वेतलाना वोल्चीना ने रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में ये बात बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+