रूस ने किया नई मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- हमें धमकाने वाले अब बोलने से पहले दो बार सोचेंगे

मॉस्को, 20 अप्रैल: यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को घेर रहे पश्चिमी देशों को एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने चेताया है। पुतिन ने कहा है कि हमें धमकाने वाले हमारी ओर बढ़ने से पहले अच्छे से सोच लें। रूस के परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम सरमट बैलिस्टिक मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये बात कही है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: अमेरिका दे सकता है यूक्रेन को 800 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता | वनइंडिया हिंदी
    putin ji

    सरमट रूस की अगली पीढ़ी की मिसाइलों में से एक है जिसे पुतिन ने अजेय कहा है। बुधवार को अपने बयान में पुतिन ने कहा कि सरमट बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर मैं देश को आपको बधाई देता हूं। यह वास्तव में अनूठा हथियार है, जो हमारे सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमता को मजबूत करेगा, बाहरी खतरों से रूस की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और आक्रामक बयानबाजी से हमारे देश को धमकाने की कोशिश करने वालों को दो बार सोचने पर मजबूर करेगा।

    रूस और यूक्रेन में चल रही जंग

    रूस की सेनाओं ने 24 फरवरी से एक 'विशेष सैन्य अभियान' के तहत यूक्रेन में प्रवेश किया था। इसके बाद ये लगातार दोनों देश जंग में हैं। रूस के यूक्रेन पर इस हमले को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे पश्चिमी देश लगातार उससे खफा है। रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं और कई बार उसे इसके खराब नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी गई हैं। वहीं पुतिन भी लगातार आक्रामक तेवर दिखा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+