'सेना ने UFO को गिराया, गेंद जैसा आकार', VIDEO टीवी पर लीक, शांति बनाए रखने की अपील

रूस में एक अज्ञात वस्तु पर मिसाइल दागी गई। वो गेंद के आकार की थी। स्थानीय गवर्नर ने इसकी पुष्टि की है।

रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई देशों ने दोनों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। अब खबर आ रही कि रूसी सेना ने एक अज्ञात हवाई वस्तु को मार गिराया, जिसे यूएफओ कहा जा रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, ये किसी को नहीं पता। (वीडियो-नीचे)

गवर्नर ने क्या कहा?

गवर्नर ने क्या कहा?

डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक छोटे आकार की वस्तु को रूसी सेना ने अपनी मिसाइल से गिराया है। इसकी पुष्टि स्थानीय गवर्नर ने की। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि गेंद के आकार में एक छोटी चीज को गिराया गया, जो मायासनिकोवस्की जिले के सुल्तान साला गांव के ऊपर उड़ते हुए देखा गया था। वहां के अधिकारी जांच कर रहे कि वो क्या चीज है।

न्यूज चैनल ने दिखाया वीडियो

न्यूज चैनल ने दिखाया वीडियो

गवर्नर ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वस्तु को देखते हुए एडवांस हथियार एक्टिव हो गए थे और कुछ ही सेकेंड में उसे मार गिराया गया। वहीं स्थानीय न्यूज चैनल Ostorozhna ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक गेंद के आकार की वस्तु फटते हुए नजर आ रही। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये यूक्रेन की कोई चाल थी या फिर एलियंस का यान। रूसी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

काफी अहम है इलाका

काफी अहम है इलाका

ये घटना Rostov-on-Don नाम के शहर में हुई, जो रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यहां से यूक्रेन की सीमा पास है। कुछ वक्त पहले ही रूस ने यूक्रेन को इस इलाके में ड्रोन गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस वजह से यहां पर सबसे हाईटेक वायु रक्षा प्रणालियों को तैनात किया गया है, ताकि अज्ञात हवाई गतिविधियों पर कार्रवाई हो सके।

युद्धविराम को किया खारिज

युद्धविराम को किया खारिज

रूस ने 36 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की थी, जिसे मानने से रूस ने इनकार कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर से भयानक युद्ध छिड़ गया है। वहीं अमेरिका और जर्मनी यूक्रेन की मदद के लिए कई बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और दूसरे हथियार भेज रहे हैं। इसके अलावा उसके लिए एक राहत पैकेज की घोषण हुई, जो करीब 2.8 अरब डॉलर की है। इससे साफ होगा गया कि अभी दोनों देशों के बीच युद्ध थमने वाला नहीं है।

अटलांटिक महासागर में सबसे आधुनिक युद्धपोत

अटलांटिक महासागर में सबसे आधुनिक युद्धपोत

रूस ने हाल ही में उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस अपने देश के सबसे आधुनिक युद्धपोतों में से एक को अटलांटिक महासागर की यात्रा पर भेज दिया, जिससे माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है। हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति 5 मैक से ज्यादा होती है, ये पलक झपकते ही दुश्मन को तबाह करने की ताकत रखते हैं।

Recommended Video

    Pentagon का Space से आने वाले Alien और उनके Alienship पर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+