जो बाइडेन ने रूस पर बोला हमला, कहा- युद्ध में हम यूक्रेन को खत्म नहीं होने देंगे
वॉशिंगटन, सितंबर 21। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने रशिया पर हमला बोलते हुए कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन पर अनावश्यक हमला किया और उसे युद्ध की आग में झोंक दिया। बाइडेन ने कहा कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का बड़ी बेशर्मी से उल्लंघन किया है, रूस का मकसद यही है कि वो एक देश के तौर पर यूक्रेन का वजूद खत्म कर दे।

'परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नौबत न आए'
जो बाइडेन की प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है, जब रूस लगातार अपनी सैन्य शक्ति में वृद्धि करने में लगा है। बाइडेन ने पुतिन की न्यूक्लियर हमले की धमकी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने हमेशा यही प्रयास किया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाए। बाइडेन ने कहा कि यूएन के सिद्धांतों को हमें यह बनाना होगा कि रूस को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।
जो बाइडेन ने आगे कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना ने नागरिकों पर जो अत्याचार किए हैं, उसकी रिपोर्ट आपके खून को ठंडा कर सकती है। उन्होंने कहा कि यूरोप के खिलाफ पुतिन के नए परमाणु खतरों ने परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के हस्ताक्षरकर्ता के रूप में अपने देश की जिम्मेदारियों के लिए "लापरवाह उपेक्षा" दिखाई। पुतिन 2015 से संयुक्त राष्ट्र में शामिल नहीं हुए हैं, जिस साल उन्होंने सीरिया में सैन्य विमान भेजे थे।
जो बाइडेन ने इस दौरान ग्लोबल फूड क्राइसिस और बढ़ती एनर्जी प्राइसेस के लिए भी रूस को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस जंग के लिए मैं एक देश से ज्यादा एक शख्स को जिम्मेदार मानता हूं। सर्दियां आएंगी तो हालात और खराब हो जाएंगे। बाइडेन ने इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications