यूक्रेन के विदेश मंत्री के इशारे पर बिलावल भुट्टो ने रूसी रिपोर्टर को बाहर निकाला, नाराज हुआ रूस

पश्चिमी देशों को खुश करने की कोशिश पाकिस्तान को भारी पड़ गई है। रूस, पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़क गया है। दरअसल पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी पत्रकार को बाहर कर दिया गया था।

पाकिस्तान सरकार की इस हरकत पर रूस ने नाराजगी जताई है और स्पष्टीकरण मांगा है। रूसी दूतावास ने कहा कि सूचना हासिल करना पत्रकारों का अधिकारी है और उसे उसके काम से रोकना अस्वीकार्य है।

russian journalist was expelled from a joint press

कुलेबा की यात्रा 1993 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से किसी यूक्रेनी विदेश मंत्री की पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, यूक्रेन ने अनुरोध किया था कि कोई भी रूसी पत्रकार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद न हो।

पश्चिमी देशों को खुश करने की कोशिश में लगे पाकिस्तान ने यूक्रेन के इस सुझाव को स्वीकार कर लिया। हालांकि, अनजाने में, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक रूसी रिपोर्टर मौजूद था और अधिकारियों ने उसे परिसर छोड़ने के लिए कहा।

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल जियो न्यूज के मुताबिक, अनजाने में, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रूसी रिपोर्टर वहां मौजूद था, जिसे यूक्रेनी अधिकारियों ने देख लिया। शिकायत के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने रूसी रिपोर्टर को हॉल से निकल जाने को कहा।

हॉल से निकाले जाने की बात सुनकर रूसी रिपोर्टर नाराज हो गया और उसने विरोध जताते हुए कहा कि वह इस मामले को इस्लामाबाद में अपने दूतावास के सामने उठाएगा।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद में रूसी दूतावास ने पाकिस्तानी विदेश कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है। रूसी दूतावास ने कहा कि पत्रकारों का काम सूचना इकठ्ठा करना है। उनके अधिकार पर प्रतिबंध लगाना अस्वीकार्य है।

काफी समय से पाकिस्तान पर ये आरोप लग रहा है कि वह यूक्रेन को थर्ड-पार्टी के जरिए हथियार मुहैया कर रहा है। इस आरोप पर सफाई देते हुए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने रूस और पूर्वी यूरोपीय देश के बीच शत्रुता के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+