काले सागर में अमेरिका और रूस के जंगी विमान हुए आमने-सामने

वॉशिंगटन। अटलांटिक महासगर के ब्लैक सी के ऊपर सोमवार को हैरान करने वाला नजारा दिखा, जब रूस और अमेरिका के जंगी विमान एक-दूसरे के आमने सामने हो गए। ब्लैक सी के ऊपर रूस का लड़ाकू विमान यूएस सर्विलेंस एयरक्राफ्ट के पांच फीट के दायरे में आ गया। अमेरिकी नेवी ने कहा कि उन्होंने रूस को उकसाने के लिए किसी भी प्रकार की हरकत नहीं की थी। हालांकि, अमेरिका ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

काले सागर में अमेरिका और रूस के जंगी विमान हुए आमने-सामने

यूएस नवल फॉर्सस यूरोप-अफ्रीका ने कहा कि अमेरिका का ईपी-3 एयरक्राफ्ट इंटरनेशनल एयरस्पेस में ब्लैक सी के ऊपर उड़ रहा था, तभी रूस के एक एसयू-27 ने बाधा डालने की कोशिश की। अमेरिका ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों देशों के विमान हवा में करीब 2 घंटा 40 मिनट तक एक-दूसरे के आसपास घुमते रहे।

अमेरिका ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि रूसी सेना को अपने इंटरनेशनल एयरस्पेस के भीतर रहने का अधिकार है, लेकिन उनको सुरक्षा और इस प्रकार के घटनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। अमेरिका ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से गलत जोखिम और हवा में संघर्ष को बढ़ावा मिलता है।

अमेरिका की आपत्ति के बाद रूस ने कहा है कि सेना ने किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है। रूस के मुताबिक, उनका एसयू-27 पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत था और वहां किसी भी प्रकार की असामान्य घटना नहीं घटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+