जल्द देंगे अपनी वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल, क्लिनिकल ट्रायल की पूरी जानकारी: रूस
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेना का दावा कर रहे रूस ने कहा है कि वो जल्दी ही अपनी वैक्सीन के बारे में जानकारी दुनिया के सामने रखेगा। शुक्रवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि हम कोरोना की अपनी वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल, क्लिनिकल और पूरी प्रक्रिया के बारे में प्रकाशित करेंगे। इससे जुड़ा डाटा भी पब्लिश किया जाएगा। रूस ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेने की बात कही है। जिसके बाद कई सवाल उनके दावे को लेकर उठे हैं। इन सवालों को लेकर रूस की तरफ से ये बयान आया है।
Recommended Video

सोमवार तक दे देंगे ट्रायल की जानकारी
रूस में बनाई गई कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने शुक्रवार को कहा, उनके देश में तैयार हुई कोविड19 वैक्सीन को लेकर जो सवाल किए जा रहे हैं, वो ज्यादातर परीक्षणों के बारे में उपलब्ध जानकारी की कमी से संबंधित है। कई लोग कह रहे हैं कि परीक्षण कैसे हुए, उनकी क्या प्रक्रिया थी। इसके बारे में रूस ने जानकारी नहीं दी है। इन सब सवालों का का जवाब आने वाले दिनों में मिल जाएगा। सोमवार तक सभी ट्रायल्स के बारे में जानकारी प्रकाशित कर दी जाएगी।

रूस का वैक्सीन की कामयाबी का दावा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को घोषणा की थी उनके देश ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है। जिसके बाद रूस व्यापक रूप से उपयोग के लिए कोरोन वायरस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पुतिन ने दावा किया है कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और असरदार है। रूसी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस टीके की पहली खेप अगले दो हफ्तों में आ जाएगी और पहले ये मुख्य तौर पर डॉक्टरों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी अक्टूबर महीने से बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण शुरू करने की योजना है।

रूस के टीके पर उठ रहे सवाल
दुनिया में वैक्सीन और महामारी के क्षेत्र में काम करने वाले कई माहिर लोग रूस में बनी इस वैक्सीन के सुरक्षित होने के दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और अमेरिका में वैज्ञानिकों ने इसे लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि रूस ने जो वैक्सीन बनाने का दावा किया है, उसका एडवांस स्टेज का ट्रायल अभी हुआ ही नहीं है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यह दुनिया की उन नौ वैक्सीन में शामिल नहीं है जिनका एडवांस स्टेज का ट्रायल चल रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications