रूस के खिलाफ एक्शन लेने में कन्फ्यूज्ड अमेरिका, प्रतिबंधों पर अभी तक कोई फैसला नहीं
वॉशिंगटन। सीरिया पर केमिकल अटैक के बाद अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा है। सीरियाई मिलिट्री बेस पर अटैक के बाद यूएन में अमेरिका राजदूत निक्की हेली ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध की बात कही है। निक्की हेली ने पिछले रविवार को कहा था कि अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट सोमवार को रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगी। हालांकि, कई घोषणाओं के बाद सोमवार को अमेरिका ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया और कहा है कि हम इस पर फिलहाल विचार कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बारे में कहा कि सरकार अभी विचार कर रही है। हालांकि, रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर सारा सैंडर्स के स्पष्टिकरण ने और ज्यादा जटील कर दिया है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की बात कह चुके हैं।
सारा सैंडर्स ने अपने बयान में कहा, 'हम रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के बारे में सोच रहे हैं और निकट भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।' वहीं, ट्रेजरी डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि सीरिया से जुड़े मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाने की कई योजना नहीं थी। यूएन में निक्की हेली के ऐलान के अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन से अधिकारियों ने कुछ दिन ठहरने और विचार करने के लिए कहा है।
अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया पर केमिकल अटैक के बाद 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी थी। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने Mission Accomplished शब्द का प्रयोग किया। इस शब्द का प्रयोग 2003 में इराक युद्ध के दौरान जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications