युद्ध के मैदान से दुम दबाकर भाग रहे रूसी सैनिक, यूक्रेन में पुतिन की सेना में मची है खलबली, हार ही हार

व्लादिमीर पुतिन के आक्रमणकारी सैनिक सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर रहे हैं क्योंकि युद्ध के मैदान में वो काफी निराश हो गये हैं।

कीव/मॉस्को, सितंबर 14: यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस की तरफ से पिछले 2 सालों से प्लानिंग की जा रही थी और रूसी सैनिक पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन की सीमा पर जमा हो रहे थे और आखिरकार 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। लेकिन, अब जबकि युद्ध के 6 महीने बीत भी चुके हैं, तो अब रूसी सैनिकों में यूक्रेन से भागने की होड़ लगी हुई है और युद्ध के मैदान से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक, कई क्षेत्रों से रूसी सैनिक दुम दबाकर भाग रहे हैं और पिछले एक हफ्ते में यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सैनिकों की पिछले चार महीनों की मेहनत बर्बाद कर दी है और यूक्रेनी सैनिकों ने वेल्स के आकार के तीन गुना क्षेत्र पर फिर से कब्जा कर लिया है और उनका कहना है, कि रूसी सैनिक ओलंपिक धावकों की तरह युद्ध के मैदान से भाग रहे हैं।

निराश होकर कर रहे आत्मसमर्पण

निराश होकर कर रहे आत्मसमर्पण

यूक्रेनी सैन्य खुफिया प्रमुखों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन के आक्रमणकारी सैनिक सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर रहे हैं क्योंकि युद्ध के मैदान में वो काफी निराश हो गये हैं और "वे अपनी स्थिति को अब समझने लगे हैं"। यूक्रेनी खुफिया विभाग ने कहा कि, ये सैनिक इतनी जल्दी में भागे हैं, कि उन्होंने अपना लोडेड हथियार, तोप, तोप के गोले और खाने पीने का सामान भी छोड़ दिया। एक यूक्रेनी कमांडर ने कहा कि, "हमें सफलता की उम्मीद तो थी, लेकिन इस तरह के कायरतापूर्ण व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने अपने टैंक और उपकरण छोड़ दिए हैं, यहां तक कि वो अपनी जान बचाने के लिए साइकिल से भी भाग रहे हैं। उन्हें बस किसी भी तरह से अब यूक्रेन से निकलना है, वे ओलंपिक स्प्रिंटर्स की तरह भाग रहे हैं।'' वहीं, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि, उनकी सेना ने पिछले एक पखवाड़े में 2,300 वर्ग मील पर फिर से कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 24 फरवरी को आक्रमण के बाद से रूस ने 53,000 सैनिकों को खो दिया है।

काफी मुश्किल स्थिति में हैं रूसी सैनिक

काफी मुश्किल स्थिति में हैं रूसी सैनिक

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि, "रूसी सैनिक काफी मुश्किल में हैं। और रूसी नेतृत्व की कमजोरियों को उजागर कर दिया गया है और उनके पास विशालकाय सैन्य शक्ति भंडार या उपकरण भंडार नहीं है।" यूक्रेन की कार्रवाइयों को "द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा जवाबी हमला" माना गया है। इस जवाबी हमले के दौरान सैनिकों ने दक्षिण में खेरसॉन पर हमला किया था और इससे पहले की रूसी सैनिक संभल पाते, यूक्रेनी सैनिकों ने उत्तरी खार्किव क्षेत्र में दूसरा आक्रमण शुरू कर दिया, जिससे रूसी सैनिक काफी विचलित हो गये और रूसी सैन्य नेतृत्व को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनके सैनिकों ने अब इस महीने 6,000 वर्ग किमी (2,317 वर्गमील) से ज्यादा क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में रूसी सैनिक अब केवल खार्किव क्षेत्र के एक छोटे से हिस्से को नियंत्रित कर रहे हैं। बीबीसी रेडियो 4 के आज के शो से बात करते हुए, रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के जस्टिन ब्रोंक ने कहा कि, "यह निश्चित रूप से सबसे नाटकीय उलट है, जिसे हमने रूसियों के लिए देखा है क्योंकि वो अप्रैल महीने में कीव की घेराबंदी से भी पीछे हट गये थे।"

बुरी तरह हार रहे पुतिन के सैनिक

बुरी तरह हार रहे पुतिन के सैनिक

वहीं, कुछ जीत मिलने के बाद यूक्रेनी सैनिकों ने भारी उत्साह के साथ नये सिरे से लड़ाई करना शुरू कर दिया है, जबकि रूसी सैनिक हतोत्साहित हो गये हैं, क्योंकि उनके पास हथियारों की कमी होने के साथ साथ रसद सामग्रियों की भी कमी हो गई है। वहीं, पिछले हफ्ते रूस ने उत्तर कोरिया से लाखों की संख्या में तोप के गोले खरीदने के लिए समझौता किया है, वहीं ईरान से भी ड्रोन के लिए डील चल रही है। यूक्रेन ने विशेष रूप से खार्किव शहर में प्रमुख क्षेत्रीय लाभ हासिल किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि, "सितंबर की शुरुआत से लेकर आज तक, हमारे सैनिकों ने यूक्रेन के 6,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को पूर्व और दक्षिण में मुक्त करा लिया है। हमारे सैनिकों की आवाजाही जारी है।"

यूक्रेन से 10 बड़े अपडेट्स

यूक्रेन से 10 बड़े अपडेट्स

1. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सैन्य खुफिया ने कहा कि, रूसी सैनिक सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

2. यूक्रेन के जवाबी हमले ने रूस को प्रतिक्रिया के लिए संघर्ष करना छोड़ दिया, क्योंकि आक्रमण के शुरुआती दिनों से मास्को यूक्रेन में अपनी सबसे बड़ी सैन्य हार का सामना कर रहा है।

3. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने लाभ के बीच पश्चिम से हथियार प्रणालियों की डिलीवरी में तेजी लाने का आह्वान किया है।

4. रूसी रक्षा मंत्रालय ने अब जाकर माना है कि, खार्किव में उसके सैनिकों को पीछे हटना पड़ा है और इंजियम शहर में, जहां रूसी सैनिकों ने बेस कैंप बना रखा था, उसपर वापस यूक्रेनी सैनिकों का नियंत्रण हो गया है।

5. ब्रिटिश खुफिया ने कहा कि, मॉस्को के प्रमुख बलों में से एक पहली गार्ड टैंक सेना, "गंभीर रूप से अपमानित" हो गई है और उसके कई सैनिक पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए हैं।

यूक्रेन से 10 बड़े अपडेट्स

यूक्रेन से 10 बड़े अपडेट्स

6. इस महीने लगातार मिल रही हार के बाद बौखलाए रूसी सैनिकों ने खार्किव क्षेत्र के लोज़ोवा शहर में भीषण गोलाबारी की है, जिसमें तीन लोग मारे गए और नौ घायल हो गए हैं। स्थानीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से इसकी पुष्टि की है।

7. एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि, रूस ने खार्किव के पास बड़े पैमाने पर क्षेत्र को खाली कर दिया है।

8. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने पश्चिमी समर्थन से "महत्वपूर्ण प्रगति" की है।

9. रूस के कब्जे वाले ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर गोलाबारी जारी रखी है, जिससे रेडियोधर्मी तबाही के खतरे के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।

10. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी अरेटोविच ने कहा कि देश की सेना डोनेट्स्क में लगातार आगे बढ़ रही है, जो रूसी अलगाववादी समर्थकों का क्षेत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+