मध्य मई तक यूक्रेन के हो जाएंगे कई टुकड़े, अमेरिका ने अब कबूला, पूर्वी यूक्रेन को रूस बनाएगा नया देश

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि, अमेरिका कभी भी इस तरह के दिखावटी जनमत संग्रह और मनगढ़ंत वोटों को वैध नहीं मानेगा और न ही अतिरिक्त यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा करने के किसी प्रयास को मान्यता देगा।

वॉशिंगटन, मई 03: यूक्रेन युद्ध का आज 69वां दिन है और भीषण तबाही के बाद आखिरकार रूस को युद्ध में पहली बार निर्णायक जीत मिलती दिख रही है और अमेरिका ने भी पहली बार माना है, कि यूक्रेन के बहुत जल्द कई टुकड़े हो जाएंगे। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि, संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि रूस इस महीने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से को यूक्रेन से अलग कर देगा। अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि, मई के मध्य तक रूस पूर्वी यूक्रेन को अलग करने की योजना बना रहा है और उन क्षेत्रों को अलग गणराज्य के तौर पर मान्यता दे सकता है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: रूस ने फिर बढ़ा दी हमलों की रफ्तार, Odessa का रनवे तबाह | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिकी अधिकारी ने क्या कहा?

    अमेरिकी अधिकारी ने क्या कहा?

    यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन के अमेरिकी राजदूत माइकल कारपेंटर ने सोमवार को कहा कि क्रेमलिन की ‘खेल की किताबों' में काफी सारी संदिग्ध गतिविधियां भरी पड़ी हैं, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी रूस की इस संदिग्ध हरकत को मान्यता नहीं देगें। कारपेंटर ने कहा कि अमेरिका और हमारे कुछ सहयोगियों के पास जानकारी है कि रूस तथाकथित डोनेट्स्क और लुहान्स्क "पीपुल्स रिपब्लिक" में दिखावे के लिए " जनमत संग्रह" की योजना बना रहा है, जिसके जरिए रूस खुद को इनसे जोड़ लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संकेत हैं कि रूस खेरसॉन शहर में भी स्वतंत्रता के लिए वोटिंग करवाने की योजना बना रहा है।

    चनाव के जरिए तोड़ने की कोशिश

    चनाव के जरिए तोड़ने की कोशिश

    अमेरिकी अधिकारी कारपेंटर ने कहा कि, ‘हम मानते हैं कि क्रेमलिन लोकतांत्रिक या चुनावी वैधता का एक लिबास ओढ़ने की कोशिश करने के लिए नकली जनमत संग्रह कराने की कोशिश कर सकता है और यह क्रेमलिन की प्लेबुक का एक हिस्सा है'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मध्य मई तक रूस पूर्वी यूक्रेन में वोटिंग करवा सकता है। आपको बता दें कि, पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से में रूस समर्थित अलगाववादी नेता रहते हैं, जो रूस का समर्थन करते हैं और रूस की कोशिश पूर्वी यूक्रेन को मुख्य यूक्रेन से काटकर अलग कर देने की और फिर उन्हें नये नये देश बना देने की है, जहां रूस समर्थित सरकार होगी। रूस ने युद्ध की शुरूआत ही डोनेत्स्क और लुहान्स्क को अलग और स्वतंत्र राज्य की मान्यता देकर की थी, ताकि वो यूनाइटेड नेशंस की कार्रवाईयों से बच सके।

    ‘सिर्फ नाम का होगा जनमत संग्रह’

    ‘सिर्फ नाम का होगा जनमत संग्रह’

    अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि, अमेरिका कभी भी इस तरह के दिखावटी जनमत संग्रह और मनगढ़ंत वोटों को वैध नहीं मानेगा और न ही अतिरिक्त यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा करने के किसी प्रयास को मान्यता देगा। अमेरिकी अधिकारी कारपेंटर ने हालांकि इस बात की पूरी जानकारी नहीं दी, कि पूर्वी यूक्रेन में रूस ने कितने ज्यादा क्षेत्रों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में ज्यादातर हिस्सों पर रूसी सैनिकों का पूरी तरह से नियंत्रण हो चुका है। वहीं, अमेरिकी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि, जिन शहरों पर रूस का नियंत्रण स्थापित हो गया है, वहां के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अगवा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, स्थानीय महापौरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का अपहरण कर लिया गया है और उन क्षेत्रों में इंटरनेट पूरी तरह से बंद है। इसके साथ ही उन क्षेत्रों की स्कूली किताबों में रूसी स्कूलों के पाठ्यक्रम लागू होंगे।

    रूस के खिलाफ लगेंगे नये प्रतिबंध

    रूस के खिलाफ लगेंगे नये प्रतिबंध

    वहीं, पूर्वी यूक्रेन को अलग करने की कोशिश में लगे रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ बहुत जल्द नये प्रतिबंधों का ऐलान कर सकता है है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की परिषद (एफएसी) की अगली बैठक में प्रतिबंधों के छठे पैकेज की घोषणा किए जाने की उम्मीद है और ब्लॉक के मुख्य राजनयिक ने इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि, प्रतिबंधों के नये पैकेज में यूरोपीय संघ रूस से कच्चे तेल के आयात पर संभावित प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि, इसके लिए यूरोपीय देशों के बीच मतभेद शुरू हो चुकी है। एफएसी बैठकों की अध्यक्षता करने वाले जोसेप बोरेल ने पनामा शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूरोपीय संघ "इन आयातों को महत्वपूर्ण रूप से सीमित करने के उपाय" करने में सक्षम होगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया, कि अभी तक सभी सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।

    ‘2000 यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाया गया’

    ‘2000 यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाया गया’

    यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव के अधिकारियों की भागीदारी को बिना कोई जानकारी दिए रूस अभी तक 1,847 बच्चों समेत 11,500 से ज्यादा लोगों को यूक्रेन से रूस ले जा चुका है। यूक्रेन की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं, कि रूसी सैनिक यूक्रेनी लोगों को अपहरण कर रहे हैं और उन्हें रूस ले जा रहे हैं, ताकि आने वाले वक्त में वो ‘सौदेबाजी' कर सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन क्षेत्रों से यूक्रेनी लोगों को रूस ले जाया गया है, उन क्षेत्रों में डोनेट्स्क और लुहान्स्क के लोग शामिल हैं, जो पूर्वी यूक्रेन का हिस्सा हैं और माना जा रहा है, कि मध्य मई तक इन क्षेत्रों को रूस यूक्रेन से अलग करके नये स्वतंत्र क्षेत्रों में बांट देगा। हालांकि, रूस का कहना है कि लोगों को उनके अपने अनुरोध पर बाहर निकाला गया है, जबकि यूक्रेन ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से मास्को ने हजारों लोगों को जबरदस्ती रूस भेज दिया है।

    रूस पर सेक्स क्राइम का आरोप

    रूस पर सेक्स क्राइम का आरोप

    कनाडा में यूक्रेन के मनोनीत राजदूत ने कहा है कि रूस को यूक्रेन की नाबालिग बच्चियों के साथ साथ महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के लिए अपने सैनिकों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। यूलिया कोवालिव ने कनाडाई हाउस ऑफ कॉमन्स समिति को बताया कि, रूस यौन हिंसा को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है और कहा कि बलात्कार और यौन हमले की जांच युद्ध अपराधों के रूप में की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, रूस ने भी यूक्रेनी बच्चों का अपहरण कर लिया और उन्हें रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों से अब रूस में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि, यूक्रेन की सरकार बच्चों को खोजने और उन्हें वापस लाने के लिए रूस के साथ बात कर रही है। उन्होंने कहा कि, रूसी सैनिकों ने कुछ दिन पहले एक मां को मार दिया और उसके कुछ महीने के बच्चे को उसके शव के साथ बांध दिया था और फिर उसके शरीर को लैंड माइंस विस्फोट में उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि, रूस को आम नागरिकों के साथ ऐसी हरकत करने वाले अपने सैनिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    कीव क्षेत्र में सैकड़ों शव मिले

    कीव क्षेत्र में सैकड़ों शव मिले

    यूक्रेन ने दावा किया है कि, यूक्रेन के अधिकारी लगातार राजधानी कीव के क्षेत्र की जांच कर रहे हैं, जहां रूसी सैनिकों की बर्बरता की नई नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। यूक्रेन ने कहा है कि, कीव क्षेत्र में अभी तक 1202 शव मिले हैं, जिन्हें रूसी सेना ने मौत के घाट उतारे हैं। कीव क्षेत्र के पुलिस प्रमुख एंड्री नेब्योतोव ने राष्ट्रव्यापी टेलीथॉन के दौरान कहा कि, ‘दुर्भाग्य से, हमारे पास लगभग हर दिन कीव क्षेत्र में रूसी सेना द्वारा किए गए अपराधों की भयानक खोज और रिकॉर्ड दर्ज की जा रही हैं। जांचकर्ताओं ने अब तक मारे गए नागरिकों के 1,202 शवों की जांच की है और मौत के अंतिम कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक संस्थानों को सौंपे गए हैं। उनमें से 280 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है'।

    पुतिन अब करेंगे युद्ध की घोषणा?

    पुतिन अब करेंगे युद्ध की घोषणा?

    सीएनएन के अनुसार, कुछ पश्चिमी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन औपचारिक रूप से 9 मई को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं, जो रूस के रिजर्व बलों को पूरी तरह से जुटाने की अनुमति देगा। ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि वह (रूस) अपने 'विशेष अभियान' से हटने की कोशिश करेंगे'। बेन वालेस ने कहा कि, ‘वह अब अपने पिच को घुमा रहे हैं और फिर से मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वो कहेंगे, कि देखो, ये नाजियों के खिलाफ युद्ध है और मुझे और लोगों की जरूरत है, मुझे और रूसी तोपों की जरूरत है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+