रूस में करवाया जा रहा सामूहिक शादियों का आयोजन, चट मंगनी पट ब्याह, सैनिकों में घर बसाने की होड़
यूक्रेन युद्ध फिर से भयानक हो चुका है और नौबत परमाणु युद्ध तक पहुंच चुकी है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज से अमेरिका के नेतृत्व में नाटो संगठन परमाणु बमों के साथ युद्धाभ्यास करेगा।
Russia mass wedding: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पिछले महीने रिजर्व सैनिकों की लामबंदी के आदेश के बाद रूस में अफरातफरी मची हुई है और रूसी युवाओं में शादी करने को लेकर होड़ लगी हुई है। रूस में बड़ी बड़ी सामूहिक शादियों का आयोजन किया जा रहा है और यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए जाने वाले जवानों के लिए रूस में फास्ट ट्रैक सामूहिक शादियों का आयोजन कर रहा है, जहां पर 'चट मंगनी, पट विवाह' हो रहा है। पिछले हफ्ते सेंट पीटर्सबर्ग में एक समारोह में दर्जनों जोड़ों को विवाह बंधन में बंधते हुए देखा गया है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन
स्थानीय टीवी आउटलेट SCTV.ru के वीडियो से पता चला है, कि नवविवाहितों ने सेस्ट्रोरेत्स्क रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी सीटों से शादी करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जोड़ों को रजिस्ट्री कार्यालय में तत्काल समय दिया जाता है और इन शादियों को रूस में 'असाधारण मामलों' की लिस्ट में शामिल किया गया है, जो शादी को तेजी से ट्रैक करने की इजाजत देता है। आपको बता दें कि, रूसी कानून कहता है, कि बिना किसी अपवाद के, शादी के आवेदन जमा करने के कम से कम एक महीने बाद तक जोड़े शादी नहीं कर सकते हैं। रूसी टीवी चैनल का दावा है कि सैनिकों की तैनाती से पहले होने वाली शादियां 'मनोबल के लिए अच्छी' हैं और 'स्थिरता की भावना पैदा करती हैं।' हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि 'त्वरित प्रक्रिया' सैनिकों की पत्नियों के लिए मुआवजा हासिल करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए है, यदि वे लड़ाई में मारे जाते हैं।

युद्ध से पहले सैनिकों की शादी
स्थानीय डिप्टी वेरा सर्गेवा ने रूसी भाषा में बोलते हुए समारोह में भाग लेने वाले एक सैनिक से कहा, 'पहलें मैं आपसे हाथ मिलाउंगा और आपको थैंक्यू कहूंगा, क्योंकि आप युद्ध से भागे नहीं, आप डरे नहीं और जीत हमारी होगी।' सर्गेवा ने आगे कहा कि, 'आपकी शादी सरकार की तरफ से आपके लिए एक गिफ्ट है।' रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह सामूहिक समारोह में अनुमानित 43 जोड़ों ने भाग लिया। जोड़े को कथित तौर पर 10 के समूहों में शादी करवाई गई। जोड़ों ने व्यक्तिगत विवाह रजिस्ट्रेशन को पूरा किया और साथ ही साथ एक समारोह का भी आयोजन किया गया था, जिसमें प्रत्येक जोड़े को व्यक्तिगत रूप से शादी की शपथ दिलवाई गई। फिर नवविवाहितों ने एक ही समय में अंगूठियां और किस का आदान-प्रदान किया।

रूस में शादी पर हैं नियम
समारोह के नेता ने कहा कि, कैसे रूस में शादी की प्रक्रिया के लिए 'प्रियजनों और राज्य की अनुमति और औपचारिक पुष्टि' की आवश्यकता होती है। डिप्टी सर्गेवा ने तर्क दिया कि, फास्ट-ट्रैक समारोह एक 'महान उपहार' और 'सभी के लिए बहुत अच्छा' है। उन्होंने कहा कि, 'यह स्थिरता की भावना पैदा करता है। और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं, कि एक महिला के नाजुक कंधों पर काफी ज्यादा प्यार भी रखा हुआ है।' द इनसाइडर ने बताया कि, समारोह में भाग लेने वाले एक जोड़े ने एससीटीवी को बताया कि, वे अपने रिश्ते को शादी रूप देने से खुश हैं।

फिर से भयानक हो गया है युद्ध
आपको बता दें कि, यूक्रेन युद्ध फिर से भयानक हो चुका है और नौबत परमाणु युद्ध तक पहुंच चुकी है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज से अमेरिका के नेतृत्व में नाटो संगठन परमाणु बमों के साथ युद्धाभ्यास करेगा। नाटो ने उस वक्त परमाणु बमों के साथ युद्धाभ्यास का ऐलान किया है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'रूस के साथ सीधे संघर्ष को वैश्विक तबाही' बताकर चेतावनी दी है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो जो अभ्यास करने वाला है, उसका नाम 'स्टीडफास्ट नून' है और इसमें शामिल होने के लिए 60 फाइटर जेट्स बेल्मियम पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फाइटर जेट्स उत्तरी सागर और ब्रिटेन के ऊपर संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications