रूस की धमकी- अगर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया तो छिड़ेगा 'इकनॉमिक वॉर'

नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही व्यापारिक युद्ध अपने चरम पर है और अब डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद 22 अगस्त से वॉशिंगटन और मास्को के बीच भयकंर आर्थिक छिड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रूस ने इसे 'इकनॉमिक वॉर' बता दिया है। अमेरिका का कहना है कि ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी पर केमिकल अटैक को देखते हुए रूस पर 22 अगस्त से नए आर्थिक प्रतिबंधों की शुरुआत करेंगे।

रूस की धमकी- अगर US ने प्रतिबंध लगाया तो होगा आर्थिक यु्द्ध

रूसी विदेश मंत्रालय का मानना है कि दुनिया के देशों को मिलने वाली रूस की सहायता में अमेरिका रोड़ा बनेगा। रूस का कहना है कि देश में सैन्य और दोहरी उपयोग वस्तुओं की बिक्री, साथ ही साथ स्टेट लोन और अन्य वित्तीय सहायता को छोड़ने के लिए अमेरिका दबाव बनाएगा। वहीं, अमेरिका का कहना है कि वे रूस पर मिलियन डॉलर के प्रतिबंधों से रूसी इकनॉमी को 70 फीसदी तक चोट लगेगी।

यह भी पढ़ें: भारत में मीडिया की मदद से चुनावों में हस्‍तक्षेप करने को तैयार रूस, ऑक्‍सफोर्ड से जुड़े एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार को कहा है, 'अगर अमेरिका उनके बैंकिंग ऑपरेशन या करेंसी पर बैन लगाने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे एक आर्थिक युद्ध के रूप में घोषित कर देंगे।' रूसी पीएम ने धमकी देते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है, तो वे भी राजनीतिक, आर्थिक और अन्य रास्तों से अमेरिका को जवाब देने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका का ऐसा करना से बचना चाहिए।

अमेरिका ने फिलहाल रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन मास्को में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। रूस में शुक्रवार को स्टॉक मार्केट काफी डाउन रहा, जिसने रूसी व्यापारियों की मुश्किल में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें: रूस से एयर डिफेंस सिस्‍टम खरीदने पर भी अमेरिका नहीं लगाएगा भारत पर प्रतिबंध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+