रूस की राजधानी में 7 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में लगी भीषण आग, क्या यूक्रेन ने किया है हमला?
इसी हफ्ते रूस के एक एयरफील्ड पर भी भीषण हमला हुआ है, जहां रूस ने परमाणु बम गिराने वाले फाइटर जेट्स को तैनात कर रखा है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या यूक्रेन युद्ध किसी और दिशा में जा रहा है?

Russia Fire: रूस की राजधानी मॉस्को में भीषण आग लगने से सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है, कि आग की वजह यूक्रेन हो सकता है। 24 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद अब रूस के भी शहरों पर हमले होने लगे हैं, हालांकि यूक्रेन हमलों की बात से इनकार कर रहा है, लेकिन अज्ञात विमानों से हमलों की रिपोर्ट्स आ रही हैं। वहीं, राजधानी मास्को में 7 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैले एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी है।
मॉस्को में लगी भीषण आग
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, ये आग राजधानी मॉस्को में एक शॉपिंग सेंटर में लगी है और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के आपातकालीन स्थितियों के मंत्रालय ने कहा है कि, राजधानी मॉस्को के खिमकी क्षेत्र के उत्तरी उपनगर में मेगा खिमकी शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, रूसी अधिकारियों को इस बात का शक है, कि आग लगने के पीछे कोई और बात है और ये आग खुद नहीं, बल्कि लगाई गई है। अधिकारियों को आगजनी का शक है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा है कि, " आग लगने के पीछे कोई और हाथ होने की बात पर विचार किया जा रहा है, ये आगजनी का मामला हो सकता है।" स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने यह भी बताया कि आग लगने का कारण आग लगने का संदेहास्पद है। आपको बता दें कि, जिस शॉपिंग सेंटर में आग लगी है, वो क्षेत्र पश्चिमी रिटेलर्स का क्षेत्र रहा है, जिन्होंने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस छोड़ दिया है।
क्या यूक्रेन कर रहा है हमला?
आपको बता दें कि, इसी हफ्ते रूस के एक सैन्य एयरपोर्ट पर भी अज्ञात वाहन से हमला किया गया है और माना जा रहा है, कि यूक्रेन ने रूसी एयरफील्ड पर ड्रोन हमले किए हैं। रूस का ये वो रणनीतिक सैन्य ठिकाना है, जहां रूस ने अपनी टुपोलेव सीरिज की TU-160 और TU-95 बमवर्षक विमान रख हुए हैं। रूस के ये विमान परमाणु बम गिराने में सक्षम हैं और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस ने अपने इन विमानों को स्टैंटबॉय मोड पर रखा हुआ है। वहीं, इन विमानों के जरिए रूस ने दर्जनों बार गैर-परमाणु मिसाइलों की बारिश यूक्रेन पर की है। इन हमलों के लिए रूस यूक्रेन को सीध तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, यूक्रेन ने सीधे तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अगर यूक्रेन इस हमले की जिम्मेदारी ले लेता, तो फिर व्यापक तौर पर यही माना जाता, कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर ये सबसे बड़ा हमला होता।












Click it and Unblock the Notifications