रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, एक साथ दागीं 158 मिसाइलें, कम से कम 24 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन की जंग 22 महीने से भीषण युद्ध जारी है। दोनों तरफ की ही सेनाओं इस जंग में खासा नुकसान हुआ है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने उसके देश पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।

कीव के अधिकारियों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना ने रात भर में 158 ड्रोन और मिसाइलें से आवासीय इमारतों को निशाना बनाया है जो कि आक्रमण की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़ा हवाई हमला है।

Russia launched 158 missiles

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने ईरान निर्मित शाहीद ड्रोन से पहले हमला किया, इसके बाद 55 क्रूज मिसाइलें, 14 बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच एयरोबैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके अलावा कुछ एंटी रडार मिसाइलें भी दागीं। यूक्रेनी सेना के कमांडर इन चीफ वैलेरी जालुंझनी ने कहा कि यूक्रेन ने 36 में से 27 ड्रोन और 87 मिसाइलों को मार गिराया।

यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इसमें कम से कम 24 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 130 लोग घायल हुए हैं। कीएव में यूक्रेन संवाददाता जेम्स वाटरहाउस ने कहा कि एक साथ किए गए मिसाइल हमलों में इतने बड़े पैमाने पर तबाही पहले नहीं देखी गई है

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद सबसे बड़ी हवाई बमबारी करने के लिए हर तरह के हथियार का इस्तेमाल किया है। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेंजर पर कहा, "रूस ने अपने शस्त्रागार में मौजूद सभी चीज़ों के साथ हमला किया।"

यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि मॉस्को ने हाइपरसोनिक, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का उपयोग करके कीव, ल्वीव, पूर्वी डीनिप्रो, ओडेसा, ज़ापोरिज़िया और खार्किव पर हमला किया, जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गए।

रॉयटर्स के अनुसार, कम से कम 18 लोग मारे गए हैं, लेकिन अन्य समाचार स्रोतों ने बताया है कि 22 लोग मारे गए हैं। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि यूक्रेन में विस्फोटों की आवाज़ पूरी दुनिया में सुनी जा सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+