रूस में आर्थिक संकट की वजह से मंत्रियों की छुट्टियां कैंसिल

मॉस्‍को। मई में शुरू हुए यूक्रेन संकट का असर अब रूस पर बड़े स्‍तर पर नजर आने लगा है। इस संकट की वजह से रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है और इसका असर यहां की अर्थव्‍यवस्‍था पर साफ नजर आने लगा है।

Vladimir-Putin

ताजा घटनाक्रम के तहत रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने सभी मंत्रियों की नये वर्ष की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसकी वजह आर्थिक संकट बताया जाता है।

पुतिन ने टेलीविजन पर टेलीकास्‍ट हुए अपने भाषण में कहा है कि कैबिनेट मंत्री छुट्टी पर जाने की जहमत नहीं उठा सकते। रूस में कंपनियों के कर्मचारियों की 1 से 12 जनवरी तक की छुट्टियां होती है क्योंकि रूस में नया साल और ओर्थोडोक्स क्रिसमस सात जनवरी को मनाया जाता है।

तेल की लगातार कम होती कीमतों और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से लड़खड़ाती रूसी अर्थव्यवस्था छह साल में पहली बार अगले साल मंदी में कदम रखने जा रही है और रूबल की कीमत उसके आधे से भी कम रह गयी है। पुतिन ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि उन्हें आशा है कि छुट्टियों के दौरान भी स्थिति को काबू में रखा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+