BRICS Summit 2024: यूक्रेन से युद्ध में उलझा रूस करेगा 16वें ब्रिक्स सम्मेलन की अगुवाई, PM मोदी करेंगे शिरकत
BRICS Summit 2024: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का सामना कर रहा रूस इस साल 16 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने को तैयार है। रूस की राजधानी कजान में 22-23 अक्टूबर को सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने के लिए कजान रवाना होंगे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता वैश्विक मुद्दों और ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करेंगे।

क्या है इस बार का मुख्य मुद्दा?
इस साल के शिखर सम्मेलन का मुद्दा 'न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को सुदृढ़ बनाना', अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक शासन में चुनौतियों का समाधान करने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने तथा भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।
पीएम मोदी साल में दूसरी रूस यात्रा
मोदी की आगामी यात्रा इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है, इससे पहले जुलाई में उन्होंने मास्को की यात्रा की थी। ब्रिक्स समूह का नाम 2009 में इसमें शामिल हुए पांच सदस्यों - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका - के प्रारंभिक अक्षरों से लिया गया है। इसके बाद से इसमें ईरान सहित मध्य पूर्वी देशों को भी शामिल कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications