यूक्रेन के 4 इलाकों पर कल से हो जाएगा पुतिन का कब्जा, US ने अपने लोगों को रूस छोड़ने को कहा

यूक्रेन के चार रूस-नियंत्रित क्षेत्रों को रूस में जोड़ने की तैयारी की जाने लगी है। रूस 30 सितंबर यानी कि शुक्रवार को यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर औपचारिक रूप से कब्जा कर लेगा।

मास्को, 29 सितंबरः यूक्रेन के चार रूस-नियंत्रित क्षेत्रों को रूस में जोड़ने की तैयारी की जाने लगी है। रूस 30 सितंबर यानी कि शुक्रवार को यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर औपचारिक रूप से कब्जा कर लेगा। इन चार क्षेत्रों के प्रमुख शुक्रवार को क्रेमलिन के सेंट जॉर्ज हॉल में रूस में शामिल होने के लिए संधियों पर हस्ताक्षर करेंगे। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इस जनमत संग्रह का विरोध किया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी होंगे शामिल

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी होंगे शामिल

दिमित्री पेसकोव के मुताबिक रूसी संघ में समझौतों पर हस्ताक्षर करने का समारोह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे (मास्को के समयानुसार) आयोजित किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी क्रेमलिन में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्रेमलिन के हवाले से रूसी मीडिया के मुताबिक पुतिन एक ऐतिहासिक भाषण के बाद आधिकारिक रूप से यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा कर लेंगे।

चारों क्षेत्रों में प्रशासकों की नियुक्ति भी कर सकते हैं पुतिन

चारों क्षेत्रों में प्रशासकों की नियुक्ति भी कर सकते हैं पुतिन

पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के कब्जा वाले क्षेत्रों में प्रशासकों की नियुक्ति भी कर सकते हैं। क्रेमलिन ने इससे पहले दावा किया था कि यूक्रेन के कब्जा वाले क्षेत्रों दोनेत्सक, लुहान्स्क, जापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन में जनमत संग्रह में लगभग 99 फीसदी लोगों ने रूस के समर्थन में समर्थन दिया है।

पश्चिमी देशों को दी चेतावनी

पश्चिमी देशों को दी चेतावनी

हालांकि इससे उलट यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने यूक्रेनी इलाकों में जनमत संग्रह की निंदा की थी। इसके साथ ही रूस ने यूरोपीय देशों को दो टूक शब्दों में कहा कि एक बार इन इलाकों के रूस में शामिल हो जाने के इन क्षेत्रों में हमला होता है तो इसे सीधे रूस पर हमला माना जाएगा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन क्षेत्रों में तथाकथित जनमत संग्रह की घोषणा करते हुए, व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि अगर रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता है तो वे परमाणु हथियारों से इसका जवाब देंगे।

अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने का अलर्ट जारी

अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने का अलर्ट जारी

इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच 7 महीने से अधिक युद्ध को चलता देख और निकट भविष्य में इसके खत्म न होने के आसार देख अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट भी जारी किया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है। मास्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने बुधवार जारी अलर्ट में कहा है कि जो भी अमेरिकी नागरिक इस वक्त रूस में हैं, वे तत्काल वहां से निकल जाएं और जो भी लोग रूस जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल वहां की यात्रा करने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+