रूस ने Wikipedia पर लिया तगड़ा एक्शन, यूक्रेन समर्थन लेख लिखने के कारण लगाया भारी जुर्माना
एक रूसी अदालत ने विकिपीडिया पर यूक्रेन में जारी जंग से जुड़े आर्टिकल लिखने को लेकर भारी जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी रूस विकिपीडिया पर तगड़ जुर्माना लगा चुका है।
एक रूसी अदालत ने विकिपीडिया पर यूक्रेन में जारी जंग से जुड़े आर्टिकल लिखने को लेकर भारी जुर्माना लगाया है। विकिपीडिया के मालिक विकिमीडिया फाउंडेशन के मुताबिक अदालत ने यूक्रेन युद्ध से संबंधित लेख लिखने के कारण संस्था पर 2 मिलियन रूबल यानी कि 32,600 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना ठोका है। रॉयटर्स के मुताबिक संस्था के प्रमुख स्टानिस्लाव कोज़लोवस्की ने कहा कि रूस ने जिन लेखों को हटाने की मांग की थी, उन्हें नहीं हटाने पर ये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन इसके खिलाफ अपील करेगा।

दो लेखों के कारण मिली सजा
रूस के कानून के मुताबिक रूसी कम्यूनिकेशन रैग्यूलेटर रोसकोम्नाडज़ोर अगर कोई गलत जानकारी हटाने के लिए कहता है और उसे छापने वाली कंपनी अगर ऐसा नहीं करती तो उसपर 8 मिलियन रूबल या कंपनी के वार्षिक राजस्व का 20 फीसदी तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जिन लेखों के कारण ये जुर्माना लगाया गया है उनका शीर्षक था, "रूस के आक्रमण के दौरान यूक्रेन की नागरिक आबादी का अहिंसक प्रतिरोध" और "यूक्रेन पर 2022 में रूस के आक्रमण का मूल्यांकन"। बता दें कि रूस अपने युद्ध को युद्ध नहीं बल्कि विशेष सैन्य अभियान कहता आया है।
अप्रैल में भी लगा था जुर्माना
इससे पहले 26 अप्रैल को एक रूसी अदालत ने विकिमीडिया फाउंडेशन पर इसी तरह के अपराधों के लिए कुल 5 मिलियन रूबल का जुर्माना लगाया था। विकिपीडिया पर आरोप था कि उसने रूसी सेना की कार्रवाई और यूक्रेन में रूस के स्पेशन ऑपरेशन को लेकर गलत जानकारी दी है। बतादें कि इस बीच यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की अपनी रणनीति में बदलाव किया है। रूस ने गंभीर झटके के बाद नागरिक बुनियादी ढांचे को लक्षित करके कीव और यूक्रेन के अन्य इलाकों में अपने हमले जारी रखा है। रूस के हमले से कीव में 80 फीसदी से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो चुकी है। 3.5 लाख घरों की बिजली प्रभावित भी हुई है। इस बढ़ती सर्दी में यह किसी सितम से कम नहीं है। पीने के पानी की भी समस्या भी उत्पन्न हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications