रूस ने जासूसी के आरोप में अमेरिकी नागरिक को लिया हिरासत में
मास्को। रूस ने एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है, जिससे अब बवाल हो सकता है। रूस के एफएसबी सिक्योरिटी फोर्स ने जिस अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है, उसे जासूस बता रहे हैं। रूस के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को जासूसी के आरोप में एक शख्स हिरासत में लिया है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक रूस में रूसी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताकर रह रहा था। हिरासत में लिए शख्स का नाम पाउल व्हेलान बताय जा रहा है। इस पूरे मामले पर फिलहाल अमेरिका ने कोई बयान नहीं दिया है।
बता दें कि रूस और अमेरिका के बीच पहले से ही जासूसी विवाद चल रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन का आरोप है कि इस साल रूस के पूर्व एजेंट सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी को इंग्लैंड में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी और इसमें मास्को का हाथ था।












Click it and Unblock the Notifications