रूस में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल का रिपोर्टर गिरफ्तार, मिलिट्री की खुफिया जानकारी हासिल करने का आरोप
रूस की फेडेरल सिक्योरिटी सर्विस का आरोप है इवान गेर्शकोविच नाम का ये पत्रकार अमेरिका के कहने पर रूस के मिलिट्री इंडस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स की जानकारी इकट्ठा कर रहा था।

Image: twitter
रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने एक 31 वर्षीय अमेरिकी रिपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह रिपोर्टर अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जरनल' के लिए काम करता है। रूस ने गुरुवार को कहा कि पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी कब हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार पत्रकार का नाम इवान गेश्कोर्विच है। उसके पास अमेरिका की नागरिकता है। उस पर अमेरिका के लिए जासूसी का आरोप लगाया गया है।
जासूसी का है आरोप
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी विदेशी पत्रकार की गिरफ्तारी हुई है। एफएसबी ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक इवान गेर्श्कोविच की अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी है। FSB ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी नागरिक इवान गेर्श्कोविच के खिलाफ संदिग्ध जासूसी के लिए एक आपराधिक मामला चलाया गया है। इवान पर एक सैन्य कारखाने के बारे में जानकारी हासिल करने का आरोप है। इस बयान में पुष्टि की गई है कि वह रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस एक्रिडीशन के साथ काम कर रहा था। बयान के मुताबिक गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते समय इवान को गिरफ्तार किया गया।
अमेरिका ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया
हालांकि एजेंसी ने अब तक उस कारखाने के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन FSB ने बताया कि इवान को येक्टारिंबर्ग नाम के शहर से गिरफ्तार किया गया। येकाटेरिनबर्ग और मॉस्को के बीच की दूरी 1800 किलोमीटर है। प्रेस स्टेटमेंट में बताया गया है कि इवान के खिलाफ रूस के क्रिमिनल कोड की धारा 276 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मॉस्को में अमेरिका की एम्बेसी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर अमेरिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वॉल स्ट्रीट ने जताई चिंता
वॉल स्ट्रीट जनरल से जुड़ने से पहले इवान मॉस्को में ही एएफपी के लिए काम करते थे। इससे पहले वह द मॉस्को टाइम्स और न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भी काम कर चुके हैं। इस बीच अपने पत्रकार की गिरफ्तारी पर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चिंता जाहिर की है। लोकल मीडिया के मुताबिक इवान यूक्रेन जंग और रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप को कवर कर रहा था। रूस को कवर करने वाले अन्य विदेशी पत्रकारों ने गेर्शकोविच के लिए ऑनलाइन समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वह जासूस नहीं बल्कि एक पेशेवर पत्रकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications