रूस-यूक्रेन युद्ध: दुनिया को धमकाने वाले पुतिन का घर में 'विरोध'!, हिरासत में 1700 से ज्यादा रूसी लोग

world Hindi news,russia protest against Ukraine WAR, Russia Attack Ukraine, Russia Ukraine news, Russia Ukraine latest news, Russia Ukraine war, Russia Ukraine crisis, Russia Ukraine conflict, protest in Russia, Internat

मॉस्को, 25 फरवरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमले शुरू कर दिए। रूसी हमले के बाद यूक्रेन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। रूसी सेना दावा कर रही है कि उसने 11 एयरबेस के साथ यूक्रेन के 83 सैन्य ठिकानों तबाह कर दिया है। इस जंग के बाद एक तरफ जहां नाटो सहित दुनिया के तमाम देशों ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। तो दूसरी तरफ अब यूक्रेन पर हमला करके रूस अपने घर में ही घिरता हुआ नजर आ रहे है, क्योंकि जंग के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते 1700 लोगों को हिरासत में लिया है।

russia ukraine news

रूस की राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों में यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मास्को की कार्रवाई का विरोध करने वाले 1,700 से अधिक लोगों को रूसी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1,000 लोग गुरुवार को पूर्व शाही राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में इकट्ठे हुए, जबकि कई हजारों लोग सेटर मास्को में पुश्किन स्क्वायर के पास एक साथ आए। पुश्किन चौक में प्रदर्शनकारियों ने "नो टू वार!" के नारे भी लगाए। मॉस्को में बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर हमले का विरोध कर रहे थे। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रूसी पुलिस ने 1700 प्रदर्शन करने वाले लोगों को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं रूसी अफसरों ने यूक्रेन के लिए सहानुभूति रखने वाले लोगों को प्रदर्शन ना करने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को शुरू हुए यूक्रेन पर रूसी हमले में अब तक 137 लोगों को मौत की खबर है, इसी के साथ 350 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। हमले की शुरुआत रूसी सेना की तरफ से शहरों और प्रमुख सरकारी और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों से की गई थी। यूक्रेन की राजधानी कीव में हजारों लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण ली है। दूसरी तरफ हजारों नागरिक यूक्रेन से भाग गए हैं और पड़ोसी देशों में ज्यादातर मोल्दोवा और रोमानिया को पार कर गए हैं।

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि अगर और देश इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा तो उसको ऐसे परिणमों का सामना करना पड़ेगा, जिसको उन्होंने पहले कभी नहीं देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+