भारत के खिलाफ एक हो गए हैं रूस, पाक और चीन, साउथ चाइना सी पर एक्‍सरसाइज

बीजिंग। दक्षिण एशिया में इस समय नए-नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को खबर आई थी कि रूस और पाकिस्‍तान इस वर्ष के अंत में एक ज्‍वाइंट वॉर एक्‍सरसाइज करने वाले हैं तो अब चीन और रूस ने साउथ चाइना सी पर एक्‍सरसाइज शुरू कर दी है। ऐसा लगने लगा है कि अमेरिका के साथ भारत की करीबियों के बाद अब रूस, पाकिस्‍तान और चीन भारत को अलग-थलग करने के मकसद से एक साथ आ रहे हैं।

china-russia-exercise

जापान और अमेरिका परेशान

साउथ चाइना सी पर रूस और चीन की इस एक्‍सरसाइज से अमेरिका खासा परेशान है। उसकी परेशानी पर चीन ने सवाल पूछा है। अमेरिका के अलावा जापान भी इस एक्‍सरसाइज को लेकर कई तरह से आशंकित है।

चीन के सरकारी न्यूजपेपर ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से लिखा गया है कि चीन और रूस के नजदीक आने से अमेरिका और जापान जैसे देश काफी चिंतित हैं।

चीन और रूस से निपटना आसान नहीं

ग्‍लोबल टाइम्‍स एक एडीटोरियल में लिखा है दोनों देशों को परेशन होने दीजिए और अमेरिका और जापान अपनी ही उंगलियां जला रहे हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक इस एक्‍सरसाइज से दोनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

एडीटोरियल में अमेरिका को धमकी देते हुए लिखा गया है कि अगर कुछ देशों को लगता है कि पश्चिमी प्रशांत महासागर पर पश्चिम के कुछ देश अपना दबदबा बनाने चाहते हैं तो वे जान लें कि चीन और रूस से निपटना आसान नहीं है।

आठ दिनों की है एक्‍सरसाइज

चीन और रूस के बीच इस एक्‍सरसाइल को 'ज्‍वाइंट सी 2016' नाम दिया गया है और यह आठ दिनों तक चलेगा। चीन की नेवी के स्‍पोक्‍सपर्सन लियांग यंग के मुताबिक इस एक्‍सरसाइज में हाल के चीन और रूस के अब तक तक के सर्वोच्च
स्तर का मानकीकरण, लड़ाई और डिजिटलीकरण दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+