बेलारूस में परमाणु हथियार की तैनाती शुरू, पुतिन के राइट हैंड ने कहा, ‘कुछ साल नहीं, कई दशकों तक चलेगी जंग’
मॉस्को यात्रा पर पहुंचे लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस को परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। लुकाशेंको लंबे समय से रूस से परमाणु हथियारों की मांग कर रहे थे।

रूस ने यूक्रेन से सटे बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा खुद बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया है। हालांकि, अभी तक रूस की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
रूस के दौरे पर गए लुकाशेंको ने कहा कि परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती शुरू हो गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस साल मार्च महीने में बेलारूस में टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन तैनात करने का ऐलान किया था।
बता दें कि लुकाशेंको और उनकी सरकार को पुतिन का कट्टर समर्थक माना जाता है। गौरतलब है कि बेलारूस की सीमा यूक्रेन और रूस दोनों से लगती है।
इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध दशकों तक चल सकता है। ये ऐसी जंग होगी जिसमें लंबे समय तक युद्धविराम के बीच लड़ाई होती है।
रूस की आरआईए समाचार एजेंसी ने गुरुवार को लिखा है कि पुतिन के शीर्ष सहयोगी पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने वियतनाम की यात्रा के दौरान एजेंसी से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये संघर्ष बहुत लंबे वक्त तक चलने वाला है। शायद दशकों तक।
पुतिन की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवदेव ने कहा कि यूक्रेन एक नाजी देश है। जब तक इस तरह की ताकत है, तब तक तीन साल का युद्धविराम, दो साल का संघर्ष जैसी चीजें चलती रहेंगी।
इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में मास्को द्वारा कीव पर क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का आरोप लगाने के बाद मेदवेदेव ने कहा, 'आज के आतंकवादी हमले के बाद, जेलेंस्की और उसके गिरोह को पूरी तरह से नष्ट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।
इससे पहले मेदवेदेव ने जनवरी में कहा था कि अगर रूस हार गया तो वह परमाणु युद्ध शुरू कर सकता है। इसी बीच बेलारूस ने खुलासा किया है कि रूस ने उसके देश में परमाणु हथियारों की तैनाती शुरू कर दी है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications