जो बाइडेन ने जताई यूक्रेन पर रूस के हमले की संभावना, कहा- कुछ दिनों में हो सकता है अटैक

वाशिंगटन, 17 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की संभावना को लेकर प्रतिदिन नई-नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं। यूक्रेन के प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हर कदम पर दुनिया की नजर है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर रूस का हमला हो सकता है। वहीं, ये बात भी निकल कर सामने आ रही हैं कि दोनों देशों के बीच शांति के लिए जो बाइडेन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

Russia attack on Ukraine possible in next several days no plans to call Putin says US President Joe Biden

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बात की पूरी संभावना जताई है कि रूस ने युक्रेन पर हमला करने का मन बना लिया है और ये अटैक अगले कुछ दिनों में हो सकता है। इस संबंध में बाइडेन और पुतिन के बीच किसी भी तरह की वार्ता की भी कोई योजना नहीं है। वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस दावा का खंडन करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन पर किसी हमले की योजना नहीं बना रहा है। हालांकि रूस की तरफ से ये भी कहा गया कि अगर अमेरिका की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है तो रूस भी सैन्य-तकनीकी उपायों सहित जवाब देने के लिए मजबूर होगा।

यह भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन में हुआ युद्ध तो किसका साथ देगा भारत? आखिर क्यों अब हम पर टिकी अमेरिका की नजर

अभी भी रूस यूक्रेन की सीमा पर भेज रहा सेना
अमेरिका और नाटो ने कहा है कि रूस अभी भी यूक्रेन सीमा के पास सेना का जमावड़ा कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि रूस के संभावित हमले के बीच यूक्रेन के लोगों ने अपनी एकता को दिखाने के लिए बुधवार को देश का झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाया। वहीं यूक्रेन की सरकार की ओर से कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय पर साइबर हमला अपने आप में अबतक का सबसे बड़ा हमला है। यूक्रेन ने रूस पर इस साइबर हमले को लेकर निशाना साधा है, लेकिन रूस ने इससे साफ इनकार किया है। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा से सेना को वापस बुलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+