रूस और यूक्रेन में हुआ युद्ध तो किसका साथ देगा भारत? आखिर क्यों अब हम पर टिकी अमेरिका की नजर

वाशिंगटन, 17 फरवरी: रूस और यूक्रेन में विवाद जारी है। जिस वजह से लगातार युद्ध की स्थिति बनती जा रही है। कुछ दिनों पहले अमेरिका भी इस मसले में कूद पड़ा था और रूस को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अब अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि अगर रूस और यूक्रेन में युद्ध हुआ, तो भारत भी अमेरिका के पक्ष में खड़ा होगा। हालांकि पिछले एक-दो दिन से खबर आ रही कि रूस ने सीमा से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है।

शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत

शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को कहा कि मेलबर्न में हाल ही में संपन्न क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान रूस और यूक्रेन पर चर्चा हुई। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री शामिल थे। इस दौरान सभी देशों ने इस बात पर हामी भरी कि यूक्रेन संकट के लिए एक राजनयिक और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता है। क्वाड नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का पक्षधर है।

'छोटे देशों पर नहीं डाल सकते दबाव'

'छोटे देशों पर नहीं डाल सकते दबाव'

प्रवक्ता ने आगे कहा कि नियम आधारित व्यवस्था हिंद प्रशांत क्षेत्र में समान रूप से लागू होती है, जैसे कि ये यूरोप में या अन्य कहीं है। उन्हें ये बात पता है कि भारत नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें एक नियम ये भी है कि बल प्रयोग करके सीमाओं को पुनर्निर्धारण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े देश छोटे देश को परेशान नहीं कर सकते। हर देश अपनी साझेदारी, व्यापार आदि के लिए सहयोगी चुनने को स्वतंत्र हैं।

नाटो ने किया नया दावा

नाटो ने किया नया दावा

अमेरिका और नाटो ने कहा है कि रूस अभी भी यूक्रेन सीमा के पास सेना का जमावड़ा कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि रूस के संभावित हमले के बीच यूक्रेन के लोगों ने अपनी एकता को दिखाने के लिए बुधवार को देश का झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाया। वहीं यूक्रेन की सरकार की ओर से कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय पर साइबर हमला अपने आप में अबतक का सबसे बड़ा हमला है, लेकिन रूस ने इससे साफ इनकार किया है। रूस के रक्षामंत्री ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा से सेना को वापस बुलाया जा रहा है। रूस की ओर से एक वीडियो भी साझा किया गया है जिसमे टैंक और अन्य लड़ाकू वाहन वापस जा रहे हैं, जिन्हें मॉस्को ने 2014 में यूक्रेन से जब्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+