इराक: बगदाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, 8 की मौत

Recommended Video

    Iraq : Baghdad airport पर Rocket Attack, 8 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इराक में बगदाद एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला हुआ है, जिसमे आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में इराकी संसद के गुट और दो अहम सदस्यों की मौत हो गई है। पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस के सूत्रों के अनुसार रॉकेट हमले में दो गाड़ी ध्वस्त हो गई जिसमे दो उच्च स्तरीय लोग सवार थे। इराक के स्टेट टीवी के अनुसार इरान कमांडर कासिम सुलेमानी की बगदाद हमले में मौत हो गई है। इसके अलावा इराक के हशीद अल शाबी मिलिट्री फोर्स के डेप्युटी हेड अबू मेहदी अल मुहांदिस की हमले में मारे जाने की भी खबर है। माना जा रहा है कि यह सुनियोजित हमला है, पीएमएफ सूत्रों का मानना है कि यह हमला संभवत: अमेरिका ने किया है। हशीद मिलिट्री फोर्स का कहना है कि इरान और ईराक के शीर्ष कमांडर की मौत अमेरिकी हमले में हुई है। वहीं इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का झंडा ट्वीट किया है।

    baghdad

    सूत्रों के अनुसार हमले में पैरामिलिट्री ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी के मारे जाने की खबर है। इस हमले में रॉकेट ने पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस के दो वाहनों को निशाना बनाया। प्रोटोकॉल के हेड व कुछ अहम लोग एयरपोर्ट से बाहर जा रहे थे उनकी गाड़ी को रॉकेट ने अपना निशना बनाया। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

    हमले के ठीक बाद इराक की सिक्योरिटी मीडिया सेल ने इस बाबत जो जानकारी साझा की थी उसमे कहा गया कि कम से कम तीन कत्यूशा रॉकेट एयरपोर्ट पर स्थित कार्गो हॉल के पास आकर गिरे। चश्मदीदों के अनुसार उन्होंने सायरन की आवाज सुनी और हमले के बाद वहां पर कई हेलीकॉप्टर देखे गए। हमले के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है, हालांक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आवागमन को जारी रखा गया है। बता दें कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर इरान से समर्थन प्राप्त मिलिशिया ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर हमला कर दिया था, जिसके बाद अमेरिका और इराक के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+