चीन में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- यात्रा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें

अमेरिका ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा पर सोच-समझकर करने का परामर्श जारी किया है। चीन में मनमाने तरीके से कानून लागू किए जाने, निकास प्रतिबंधों और गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने के जोखिम के मद्देनजर यह एडवाइजरी जारी की है।

यह सलाह मई में जासूसी के आरोप में 78 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद आई है। आजीवन कारावास की सजा पाने वाले जॉन शिंग-वान लेउंग को 15 अप्रैल, 2021 को हांगकांग से गिरफ्तार किया गया था।

Americans should reconsider China travel

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ने कहा कि नागरिकों को हिदायत दी है कि वे चीन की यात्रा करने का फैसला बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि वहां अमेरिकी नागरिकों को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने का जोखिम काफी बढ़ गया है।

आपको बता दें कि चीन ने हाल में ही जासूसी रोधी कानून पारित किया है, जिससे वहां मौजूद विदेशी नागरिकों के बीच खलबली मची हुई है। चीन का कहना है कि इस नए कानून से वो अपनी नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा।

चीन सरकार इस कानून को साल 2014 मे लेकर आई थे। हालांकि इसे 9 साल के बाद लागू किया गया है। इस कानून से अब चीन को विदेशी लोगों पर नजर रखने की परमिशन मिल गई है।

इस कानून के मुताबिक चीन जासूसी के शक से जुड़े किसी भी डॉक्यूमेंट्स, डेटा, मटेरियल और आर्टिकल की जांच कर सकता है। इस कानून की आड़ में चीन में कारोबार कर रही विदेशी कंपनियों और विदेशी नागरिकों के घरों व कार्यालयों पर मनमाने ढंग से छापे मारे जा रहे हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चीन, मनमाने ढंग से स्थानीय कानूनों की आड़ में विदेशी कारोबारियों व नागरिकों को निशाना बना रही है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कानून लागू होने से विदेशी कंपनियों का इनपर भरोसा करना मुश्किल हो जायेगा। इसका चीन की अर्थेव्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है।

इस बीच चीन ने भी अपने नागरिकों से कहा कि है वे अमेरिका की यात्रा का जोखिम सोच-समझकर लें, क्योंकि वहां उनको अपराध व भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच ये एडवाइजरी उस वक्त जारी की जा रही है जब एंटनी ब्लिंकन ने पिछले सप्ताह चीन का दौरा किया था। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+