ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में आगे चल रहे ऋषि सुनक का 20 साल पुराना वीडियो वायरल, खड़े हुए सवाल

लंदन, 10 जुलाई। ब्रिटेन के पूर्व मंत्री ऋषि सुनक का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है जब सुनक की उम्र सिर्फ 21 साल थी, वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनक कह रहे हैं मेरे वर्किंग क्लास दोस्त नहीं हैं। दरअसल ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हैं, इस रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। लिहाजा यह पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमे सुनक कहते हैं कि अभिजात वर्ग से मेरे दोस्त हैं, उच्च श्रेणी वाले भी मेरे दोस्त हैं, मेरे वो भी दोस्त हैं जो वर्किंग क्लास के भी हैं, लेकिन ये सच में वर्किंग क्लास के नहीं हैं। जिस तरह से सुनकर वीडियो में अमीर और संभ्रांत लोगों को ही अपना दोस्त बता रहे हैं, उसको लेकर सोशल मीडिया पर वह सवालों के घेरे में हैं।

लोगों को करते हैं प्रेरित

लोगों को करते हैं प्रेरित

बीबीसी की डॉक्युमेंट्री मिडल क्लास-देयर राइज एंड स्प्रॉल में ऋषि सुनकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है। डॉक्युमेंट्री में सुनक आगे कहते हैं कि मैं लोगों के साथ घुलता-मिलता हूं, इसके बाद मैं इनर सिटी स्टेट स्कूल के बच्चों से मिलने के लिए चला जाता हूं, उन्हे बताता हूं कि वो ऑक्सफोर्ड के लिए आवेदन करें, मैं उनसे मेरे जैसे लोगों के बारे में बात करता हूं। मैं उन लोगों से लंबी बात करता हूं उन्हें चकित करता हूं कि मैं विंचेस्टर में था, मेरा सबसे अच्छा दोस्त एटन से हैं। फिर वो भी कहते हैं हां, हां ठीक है।

खुद को बताया सौभाग्यशाली

खुद को बताया सौभाग्यशाली

सुनक कहते हैं कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं इन जगहों पर पहुंचा, यह मुझे उच्च वर्ग में ले जाता है। मैं हमेशा खुद को प्रोफेशनल मिडल क्लास का व्यक्ति मानता हूं, मुझे नहीं लगता है कि एशियाई होना आपको परिभाषित करता है। बता दें कि 8 जुलाई को सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद के लिए अपना प्रचार शुरू कर दिया। गौर करने वाली बात है कि बोरिस जॉनसन के मंत्रालय के दो मंत्रियों ने जिस तरह से इस्तीफा दिया और उनकी सरकार पर अलग-अलग तरह भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Recommended Video

    Boris Johnson Resigns: भारतीय मूल के Rishi Sunak बनेंगे British PM? | वनइंडिया हिंदी |*International
    ब्रिटेन को बताया अपना देश

    ब्रिटेन को बताया अपना देश

    सुनक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि सुनक कितना लोगों से दूर हैं, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि बोरिस जॉनसन भी वर्किंग क्लास वालों के कुछ खास करीब नहीं थे। अपने चुनावी प्रचार अभियान के वीडियो में सुनक बताते हैं वह भारतीय मूल के हैं, कैसे उनके दादा-परदादा यूके आए, एक बेहतर जिंदगी की उम्मीद में। मेरे परिवार ने मुझे वो मौका दिया जिसकी वह सिर्फ कल्पना कर सकते थे। लेकिन ब्रिटेन, मेरे देश ने लाखों लोगों को बेहतर भविष्य का मौका दिया।

    नारायण मूर्ति के दामाद हैं

    नारायण मूर्ति के दामाद हैं

    बता दें कि ऋषि सुनक इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सुनक का राजनीतिक सफर 2015 में शुरू हुआ था, इससे पहले वह हेज फंड मैनेजर थे और गोल्डमैन सैक में इंवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे। सुनक की शादी नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से 2009 में हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+