UK PM Election: चौथे राउंड में भी टॉप पर रहे ऋषि सुनक, दौड़ में बचे अब सिर्फ 3 लोग
लंदन, 19 जुलाईः ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक ने बोरिस जॉनसन की जगह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में चौथे दौर की वोटिंग जीत ली है। वह इस बार भी पहले नंबर पर रहे हैं। विधायक केमी बैडेनोच प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। बीते दिनों ब्रिटिश पीएम की पसंद को लेकर हुए सर्वे में नाइजीरियन मूल की केमी बैडेनोच पहले नंबर पर व ऋषि सुनक चौथे नंबर पर आए थे।

इस जीत के बाद ऋषि सुनक शीर्ष दो उम्मीदवारों में अपनी जगह बनाने के नजदीक पहुंच गए हैं। ब्रिटिश भारतीय पूर्व चांसलर को उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले। इससे पहले तीसरे दौर की वोटिंग में ऋषि सुनक को 115 वोट मिले थे। जबकि व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट को 92 वोट मिले हैं। पेनी को तीसरे दौर में 82 वोट मिले थे इस बार पेनी ने अपने मतों में दस अंकों का इजाफा किया है।
विदेश सचिव लिज़ ट्रस को चौथे दौर नें 86 वोट मिले, तीसरे दौर में लिज को 71 वोट मिले थे। लिज ने 15 मत अधिक हासिल कर टॉप-2 में शामिल होने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है। वहीं चौथा नंबर हासिल कर प्रधानमंत्री पद की रेस से बाहर हो जाने वाली मंत्री बैडेनोच को चौथे राउंड में 59 मत मिले। अब पांचवे राउंड में बैडेनोच के 59 मत यह तय करेंगे कि शीर्ष दो में कौन शामिल होगा।












Click it and Unblock the Notifications