ऋषि सुनक की जीत 'आश्चर्यजनक','ग्राउंडब्रेकिंग माइलस्टोन',बाइडेन UK के नए PM से मिलने को 'इच्छुक'
ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व की लड़ाई जीतने के बाद ऋषि सुनक देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किए गए हैं। ऋषि अपने प्रतिद्वंदी लिज ट्रस की जगह लेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार को ऋषि सुनक के ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री (Rishi Sunak New PM of Britain) के रूप में नामित किए जाने पर उनके तारीफों के पुल बांध दिए। बाइडेन ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम के पीएम के रूप में एक भारतीय मूल के ऋषि सुनक का चुनाव बहुत ही 'आश्चर्यजनक और ग्राउंडब्रेकिंग माइलस्टोन' है। व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कही।

ऋषि सुनक की जीत 'आश्चर्यजनक'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बात करने के लिए उत्सुक हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने कहा कि प्रोटोकाल के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति बधाई देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जब तक कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में सुनक ब्रिटेन के राजा से मुलाकात नहीं करते और औपचारिक रूप से एक नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाते तब तक वे उनसे बात नहीं कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सुनक आज किंग चार्ल्स III से मिलने वाले हैं। बाइडेन ने कहा कि वे ऋषि से बात करने और अमेरिका ब्रिटेन के साथ घनिष्ठ सहयोग को निरंतरता देने के लिए काफी उत्सुक हैं।

बाइडेन ने दिवाली पार्टी रखी थी
बता दें कि व्हाइट हाउस में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली की पार्टी रखी थी। बाइडेन प्रशासन ने इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकियों को आमंत्रित किया गया। बाइडेन ने पार्टी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

ब्रिटेन के अगले पीएम होंगे ऋषि सुनक
बता दें कि, ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया है। वह ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के प्रधानमंत्री होंगे, सर ग्राहम ब्रैडी ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी।
पीएम मोदी के दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं। ब्रिटिश भारतीयों के 'जीवंत सेतु' को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं। हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है।

ऋषि का राजनीतिक करियर
ऋषि सुनक 2015 में पहली बार संसद का चुनाव जीता था। उस समय वे 35 साल के थे और केवल सात वर्षों में वो आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऋषि बोरिस जॉनसन कैबिनेट में वित्त मंत्री थे। सुनक ने पीएम बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को मजूबत करने का जनता को भरोसा दिया है। ब्रिटिश पीएम की रेस में सुनक, बोरिस जॉनसन और पेनी मॉरडॉन्ट थे। बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया और पेनी जरूरी समर्थन जुटा पाने में असमर्थ रहीं। जैसे ही बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस लिया वैसे ही सुनक के पीएम की दावेदारी पक्की हो गई। हालांकि, ऋषि के लिए एक पीएम के तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

आज से पीएम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं ऋषि सुनक
वैसे ऋषि को पार्टी के भीतर लिज के पद छोड़ने के बाद जबरदस्त सपोर्ट मिला है। लिज ट्रस मात्र 45 दिन तक पीएम के तौर पर अपना कामकाज संभाला था। लिज ने चुनाव के दौरान जनता के समक्ष ढेर सारे लुभावने वादे किए थे। उन वादों को पूरा करने में लिज ट्रस विफल रहीं। अब ऋषि सुनक को देश की कमान मिलने वाला है। जनता को उनसे बड़ी अपेक्षाएं होंगी। वह उन आशाओं अपेक्षाओं पर कितना खरे उतरते हैं यह तो वक्त ही तय करेगा। ऋषि सुनक आधिकारिक तौर पर आज से ही प्रधानमंत्री पद संभाल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications