बिट्रेन के लीड्स में भड़के दंगे, पुलिस की गाड़ी पलटी, बस में लगा दी आग
UK Leeds Massive Riots: ब्रिटेन के लीड्स में गुरुवार शाम को बड़े स्तर पर हिंसा भड़क उठी है। पुलिस की बड़ी मौजूदगी के बावजूद, अधिकारियों को बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में संघर्ष करना पड़ा क्योंकि दंगाइयों ने वस्तुएं फेंकी। दंगाइयों ने एक डबल-डेकर बस को आग लगा दी, खिड़कियों को तोड़ दिया और एक पुलिस की गाड़ी को पलट दिया।

यह अशांति लीड्स शहर के केंद्र से लगभग डेढ़ किमी पर नार्थ-ईस्ट में स्थित हरेहिल्स में शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को शाम 5 बजे के आसपास हरेहिल्स में एक परिवार से चार बच्चों को सोशल सर्विसेस हटा दिया गया। जिसके वीडियो वायरल होने के बाद लीड्स में दंगे भड़के।
लीड्स में दंगे की स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस विभाग ने निवासियों से इस अव्यवस्था के कारण के बारे में अटकलें न लगाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा "कम्युनिटी रिलेशन को बिगाड़ने की मंशा रखने वाला एक आपराधिक अल्पसंख्यक" है। यह बयान शुक्रवार को पोस्ट किया गया था।
गृह सचिव यवेट कूपर ने एक्स पर इन दंगों पर निराश व्यक्त की और लिखा "मैं आज रात लीड्स में पुलिस वाहनों और सार्वजनिक परिवहन पर हुए चौंकाने वाले दृश्यों और हमलों से स्तब्ध हूं। इस तरह की अव्यवस्था के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। मैं वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे नियमित रूप से अपडेट रखा जा रहा है।"
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दंगाई पुलिस अधिकारियों और कारों पर पत्थर और कूड़ा-कचरा सहित अन्य सामान फेंक रहे थे। पुलिस की कारों पर हमला कर रहे थे, पुलिस की कारों पर चीजें फेंक रहे थे। उन्हें जमीन पर जो मिल रहा था उसे फेंक कर मार रहे थे।
यॉर्कशायर पुलिस ने आग से वाहन को हुए नुकसान सहित सभी आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं वेस्ट यॉर्कशायर के मेयर ने निवासियों को आश्वस्त किया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है और कुछ लोग "सामुदायिक तनाव को भड़काने" की कोशिश कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीड्स में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि हरेहिल्स में इतनी बड़ी हिंसा किस कारण से भड़की।
What do you mean you thank the police for their response?
They’ve been run out of town twice already. https://t.co/v4sZNBd9R9
— Wolf 🐺 (@WorldByWolf) July 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications