रूस के हमले में तबाह यूक्रेन के शहरों की ढ़ाल बनेगा ये 'रिच मैन', मरियूपोल को फिर से बसाने का दावा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल। पिछले कई दिनों से जारी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। रूस अब यूक्रेन पर नए सिरे हमले की तैयारी कर रहा है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के शहरों में भारी तबाही है। मारियूपोल में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। वहीं अब यूक्रेन के अमीर व्यक्ति ने अपने देश में हुई तबाही को दूर करने की कसम खाई है।

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी तेज कर दी है। यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूस की सेना के साथ संघर्ष जारी है। लगातार हमले के चलते मारियूपोल शहर की अधिकांश इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं अब यूक्रेन के सबसे अमीर आदमी ने घिरे शहर मारियुपोल के पुनर्निर्माण में मदद करने का संकल्प लिया है।
राईनाट आखमीटोव के दिल के करीब है मारियूपोल
राईनाट आखमीटोव (Rinat Akhmetov) यूक्रेन की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपना मेटिनवेस्ट के मालिक हैं। उनकी कंपनी की ओर से मारियूपोल के पुनर्निर्माण मे सहायता का ऐलान किया गया है। मारियूपोल आखमीटोव के दिल के सबसे करीब है। यहां उसके पास दो विशाल स्टीलवर्क्स हैं जो एक बार फिर विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो चुके हैं। बंदरगाह के पास बसे इस शहर की बर्बादी को देखकर अब रिनत ने मारियुपोल के पुनर्निर्माण में सहायता देना का वचन दिया है। फिलहाल मेटिनवेस्ट कंपनी ने घोषणा की है कि समूह के वित्तीय दायित्व पूरे होने के बाद वह मारियूपोल को फिर से बसाने में मदद करेगी। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, 2013 में आखमीटोव की कुल संपत्ति 15.4 बिलियन डालर तक पहुंच गई। यह वर्तमान में 3.9 बिलियन डालर है। आखमीटोव ने कहा कि 2014 में युद्ध शुरू होने के बाद उन्होंने क्रीमिया और डोनबास के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्र में अपनी सारी संपत्ति खो दी।
मारियूपोल हमेशा यूक्रेन का रहेगा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को राईनाट आखमीटोव ने बताया कि यूक्रेन के पूर्व में आठ साल की लड़ाई से अपने व्यापारिक साम्राज्य को बिखरते देखा है। उन्होंने कहा कि मारियुपोल की तबाही एक त्रासदी है। मेरे लिए मारियुपोल हमेशा एक यूक्रेनी शहर रहा है और रहेगा। आखमीटोव ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि यूक्रेन के सैनिक शहर की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मेटिनवेस्ट प्रबंधकों के साथ लगातार संपर्क में थे, जो मारियूपोल में अजोवस्टल और इलिच आयरन एंड स्टील वर्क्स प्लांट चलाते हैं।
'यूक्रेन के लिए एक मार्शल योजना'
राईनाट आखमीटोव ने कहा कि वो पूरे यूक्रेन का पुनर्निर्माण करेंगे। वे चाहते हैं कि यूक्रेनी नागरिक वापस मारियुपोल में लौटें और फिर से उनकी कंपनी की यूनिट में कार्य शुरू हो जाए। आखमीटोव का कहना है कि 2014 में जब रूस से यूक्रेन के दो पूर्वी शहर दोनेत्सक और लोहांस्क की स्वतंत्रता की घोषणा की तब से उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications