चांद पर होटल बनाएगा ये उद्योगपति, अंतरिक्ष यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, खर्च करने होंगे इतने रुपये

सफल अंतरिक्ष यात्रा कर लौटने के बाद वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा है कि उनका सपना चांद पर होटल बनाने की है।

वॉशिंगटन, जुलाई 14: करीब 90 मिनट तक अंतरिक्ष में स्पेस टूरिज्म का नया रास्ता बनाने वाले विश्व के मशहूर कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन ने चांद पर होटल बनाने की बात कही है। अंतरिक्ष यात्रा कर दुनिया के नंबर-1 कारोबारी एलन मस्क और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पीछा छोड़ने वाले ब्रिटिश उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि चांद पर होटल बनाने का उनका सपना है और वो हमेशा से अपने इस सपने को पूरा करना चाहते हैं।

अंतरिक्ष यात्रा का खोला दरवाजा

अंतरिक्ष यात्रा का खोला दरवाजा

पिछले हफ्ते ही रिचर्ड ब्रैनसन और उनकी 6 सदस्यीय टीम ने अंतरिक्ष की यात्रा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है और इसके साथ ही अब स्पेस टूरिज्म का रास्ता आम आदमियों के लिए भी खुल गया है। हालांकि, स्पेस में सैर करने का खर्च इस वक्त इतना ज्यादा है कि एक आम इंसान के वश की बात नहीं है। लेकिन रिचर्ड ब्रैनसन ने लोगों को उम्मीद दिलाई है कि आने वाले वक्त में उनकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक काफी कम कीमत पर अंतरिक्ष की यात्रा करवाएगी और एक आम आदमी वर्जिन गैलेक्टिक को को अंतरिक्ष के सफर के लिए अपना साथी चुन सकता है। फिलहाल, अगर आपको रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष के सफर पर जाना है तो आपको करीब ढ़ाई लाख डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, अभी आपको स्पेस के अंदर नहीं ले जाया जाएगा, बल्कि अंतरिक्ष के किनारे से वापस ले आया जाएगा।

चांद पर होटल बनाने का सपना

चांद पर होटल बनाने का सपना

कामयाबी के साथ अंतरिक्ष यात्रा कर लौट मशहूर कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि वर्जिन गैलेक्टिक का मिशन अभी अंतरिक्ष में काफी आगे जाना है और हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को अंतरिक्ष में काफी लंबी उड़ानों पर ले जाया जाए और उसके लिए हम स्पेशल एयरक्राफ्ट का डिजाइन कर रहे हैं। लेकिन, रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि उनका असली सपना चांद पर होटल बनाने की है। उन्होंने कहा कि ''मेरा सपना है कि क्या हम एक दिन चांद पर एक होटल बना पाएंगे? या फिर इसकी जिम्मेदारी मैं अपने बच्चों पर छोड़कर जाऊंगा, ये भविष्य में देखने वाली बात होगी। लेकिन यह कुछ ऐसा है जो अभी तक मेरे लिए एक बड़ा सपना है।'' उन्होंने कहा कि ''अगर मेरे पास अपने जीवन में अभी और काम करने के लिए समय बचा है, तो मैं चांद पर होटल बनाने की कोशिश करूंगा''

अंतरिक्ष पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अंतरिक्ष पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाले ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद अंतरिक्ष पर्यटन उद्योग को काफी तेजी से बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि अमेजॉन और ब्लू ओरिजिन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस भी मंगलवार 20 जुलाई को अपनी कंपनी के द्वारा बनाए गये अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे और वो ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे बड़े कारोबारी होंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि जेफ बेजोस, रिचर्ड ब्रैनसन से काफी गुस्से में हैं। क्योंकि, जेफ बेजोस ने सबसे पहले अंतरिक्ष यात्रा करने की घोषणा की थी, लेकिन उनकी घोषणा के चंद घंटे बाद ही रिचर्ड ब्रैनसन ने जेफ बेजोस से एक हफ्ते पहले अंतरिक्ष यात्रा करने की घोषणा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा

भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा

रिचर्ड ब्रैनसन को उम्मीद है कि ज्यादा स्पेसप्लेन और रॉकेट उपलब्ध होने के बाद अंतरिक्ष यात्रा की लागत को काफी कम किया जा सकता है। अभी स्पेस एज तक की यात्रा के लिए करीब ढाई लाख डॉलर कीमत रखी गई है। वहीं, अमेजन कंपनी उससे कम दूरी तक की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब 2 लाख डॉलर ले रही है। वहीं, वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के सीईओ माइकल कोलग्लजियर ने रिचर्ड ब्रैनसन का समर्थन करते हुए कहा है कि एक दिन वर्जिन गैलेक्टिक दुनिया भर में दर्जनों स्पेसपोर्ट से हर साल करीब 400 उड़ानें संचालित कर सकता है। मेल ऑनलाइन तो दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ''हम लगातार टेक्नोलॉजी का विस्तार कर रहे हैं और जो नये स्पेसक्राफ्ट बनाए जा रहे हैं, उसमें ध्यान रखा जा रहा है कि उससे यात्रा करने में कम लागत आए।

अंतरिक्ष यात्रा के लिए लगी होड़

अंतरिक्ष यात्रा के लिए लगी होड़

रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड ब्रैनसन की सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद करीब 600 से ज्यादा लोग अब अंतरिक्ष की यात्रा पर जाना चाहते हैं और इसके लिए वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जो पिछले 15 सालों से ज्यादा वक्त से अंतरिक्ष यात्रा करने के इंतजार में हैं और वो अपने सपने को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हैं। वहीं, रिपोर्ट है कि एक हजार से ज्यादा लोगों को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, जिन्होंन एक हजार डॉलर एडवांस में जमा भी कर दिया है। वहीं, रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि ''अंतरिक्ष यात्रा के दौरान करीब 90 मिनट में उन्होंने जिस एडवेंचर को महसूस किया है, उसे बयां करना मुश्किल है और भविष्य में शायद ही ऐसे एडवेंचर को महसूस करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने कहा है कि अगर वो चंद्रमा पर होटल खोलने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनका सबसे बड़ा सपना पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+