यूरोप के एयरपोर्ट्स पर अटैक करने के लिए 9/11 जैसी साजिश रच रहा अल-कायदा: Report
लंदन। आतंकी संगठन अल-कायदा एक बार फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बन रहा है। ब्रिटिश सिक्योरिटी मिनिस्टर बेन वॉल्लेस ने कहा कि अल-कायदा एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। वॉल्लेस ने कहा कि अल-कायदा- जो 2001 में न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 के आतंकवादी हमले के पीछे था, उसका खतरा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि अल-कायदा नई तकनीक का इस्तेमाल कर पैसेंजर जेट्स पर अटैक करने की साजिश रच रहा है। ब्रिटिश मिनिस्टर के कहा कि एयरलाइंस पर अटैक की साजिश सही है।

वॉल्लेस ने कहा कि अल-कायदा एक बार फिर से उठ खड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अल-कायदा नए तरीकों से यूरोप की तरफ अटैक करने की साजिश रच रहा है। मिनिस्टर ने कहा कि ब्रिटिश सरकार यूके हॉम ऑफिस एंड डिपार्टमेंट और ट्रांसपोर्ट रिसर्च प्रोग्राम के साथ मिलकर इस तरह की खतरों से निपटने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) अगर कमजोर हुआ है तो अल-कायदा दुनिया में अपने आप को सबसे खूंखार आतंकी संगठन के रूप में फिर से खड़ा करने की योजना बना रहा है, जिसमें विमानों को निशाना बनाना उनके लिए एक कॉलिंग कार्ड के रूप में काम कर सकता है।
ब्रिटेन के संडे टाइम्स से बात करते हुए ब्रिटिश सिक्योरिटी मिनिस्टर ने कहा, 'अल-कायदा शांति के साथ दुनिया के 21वीं सदी को देख रहा है कि कैसे निशाना बनाया जाए। हालांकि, इस्लामिक स्टेट खत्म नहीं हुआ है, बल्कि वे फिर से उठ खड़े हो रहे हैं। आप देख रहे हैं कि अल-कायदा उन क्षेत्रों में दिख रहे हैं, जहां उनका प्रभाव बिल्कुल भी नहीं था।
ब्रिटिश मिनिस्टर ने आगे कहा कि अल-कायदा और उनके सहयोगी सीरिया, अफगानिस्तान, यमन, लीबिया और मिडिल ईस्ट देशों में सक्रिय हो रहे हैं। वॉल्लेस ने कहा कि 2019 में हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।
ये भी पढ़ें: 9/11 के 17 वर्ष: पहले क्या था वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और हमले के बाद अमेरिका ने क्या किया












Click it and Unblock the Notifications