पाकिस्तान ने US रिलीफ फंड में जमकर लूट मचाई, आगबबूला हुआ अमेरिका

पाकिस्तान ने अमेरिकी राहत फंड में जमकर लूट खसोट मचाई है। इसको लेकर बाइडेन के अधिकारी काफी नाराज हो गए हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आता है। वहां के नेताओं और सरकारी अफसरों को अवसर का लाभ उठाने में बड़ा मजा आता है। वे ये नहीं देखते कि कोई पैसा गरीब और जरुरतमंदों के लिए है। वे तो बस अपनी तिजौरी भरने में लगे रहते हैं। पाकिस्तान की एक और ऐसी ही करतूत सामने आई है। खबर बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान के लिए अमेरिका ने जो फंड भेजा था उस पर देश के नेताओं, अधिकारियों ने लूट खसोट मचा ( looting of US relief aid in Pakistan) दी है। अमेरिका इसको लेकर पाकिस्तान से काफी नाराज भी है।

बाढ़ की आड़ में जनता को लूट रहे पाकिस्तानी नेता, अधिकारी

बाढ़ की आड़ में जनता को लूट रहे पाकिस्तानी नेता, अधिकारी

पाकिस्तान में आई बाढ़ से पूरी दुनिया चिंतित थी। अमेरिका समेत कई देशों ने ऐसे समय इस्लामाबाद को आर्थिक सहायता दी। लेकिन यहां के नेताओं ने इसे अपनी तिजौरी भरने का अवसर समझ लिया और जमकर लाखों अमेरिकी डॉलर पर हाथ साफ कर दिए। अमेरिका को जब इस भ्रष्टाचार की जानकारी लगी तो अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। नेड प्राइस ने कहा कि इस तरह की हरकतें बर्दाशत नहीं की जाएगी।

पाकिस्तान से नाराज हुआ अमेरिका

पाकिस्तान से नाराज हुआ अमेरिका

नेड प्राइस ने पाकिस्तान की इस हरकत पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि, पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी देश में हम भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका दुनिया में त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद करता है, हम उन्हें वित्तीय सहायता भेजते है। लेकुन इस तरह से भ्रष्टाचार करना एक गंभीर मामला है। हम इस पर विचार करेंगे और आंकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

अमेरिका की पाकिस्तान पर नजर

अमेरिका की पाकिस्तान पर नजर

नेड प्राइस ने पाकिस्तान के इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि, उन्होंने इसके लिए ट्रैकिंग तंत्र की निगरानी स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि टीम के सदस्य क्षेत्र में उनके कार्यक्रमों की निगरानी के लिए नियमित यात्राएं करते हैं। अमेरिका के पास एक आपदा सहायता प्रतिक्रिया टीम भी है जिसे डार्ट कहा जाता है और उनके सदस्य पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत के बलूचिस्तान में 10 से ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों की यात्रा कर रहे हैं।

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई भीषण तबाही, बर्बादी के निशान अब भी मौजूद

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई भीषण तबाही, बर्बादी के निशान अब भी मौजूद

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान को बाढ़ राहत और मानवीय सहायता के रूप में लगभग 56.5 मिलियन अमरीकी डालर के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 10 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान किए। बता दें कि भारी बाढ़ से आधा पाकिस्तान डूब गया था। बाढ़ की वजह से करीब 1,700 लोग मारे गए थे और 12,800 से अधिक लोग घायल हुए थे। सबसे ज्यादा मौतें सिंध प्रांत में 747, ब्लूचिस्तान में 325 और खैबर पख्तूनख्वा 307 दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+