रिपोर्ट में हुआ खुलासा, किम जोंग इन 15 ठिकानों पर कर सकता है परमाणु हमला
नई दिल्ली। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच धमकियों का दौर चला उसके बाद दोनों ही देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अमेरिका के 15 ठिकानों पर परमाणु हमले की तैयारी पूरी कर रखी है। यूरोपीय थिंकटैंक यूरोपियन कमीशन ऑफ फॉरेन रिलेशंस ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि उत्तर कोरिया अमेरिका के वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस, पेंटागन, सहित कई ठिकानों पर हमला कर सकता है। वह अमेरिका के अलावा जापान व दक्षिण कोरिया की भी कई सरकारी इमारतों व सैन्य ठिकानों पर परमाणु हमला कर सकता है।

अमेरिका के इन ठिकानों पर हो सकता है हमला
उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियार का टेस्ट करने का दावा करता है, वह दावा करता आया है कि उसके पास परमाणु ताकत है और उसने 2006, 2009, 2013, 2016 व 2017 में लगातार परमाणु परीक्षण किए हैं। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसकी मिसाइलें अमेरिका तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट की मानें तो कम की नजरों में अमेरिका के कई ठिकाने हैं, जिसमे मुख्य रूप से व्हाइट हाउस, पेंटागन, न्यूयॉर्क और मैनहैटन हैं। इसके अलावा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी उत्तर कोरिया हमला कर सकता है।

अमेरिकी सैन्य ठिकाने निशाने पर
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक युद्धपोत पर हमला कर सकता है, साथ ही दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के निवास ब्लू हाउस, व कई अस्पतालों पर भी हमला कर सकता है। दक्षिण कोरिया के अन्य ठिकानों सियोल, प्योंगटेक, जुंगवॉन, ग्येरियांगडे शहर पर भी हमला कर सकता है। अमेरिका, दक्षिण कोरिया के अलावा उत्तर कोरिया जापान में भी कई ठिकानों पर हमला कर सकता है, जिसमे मुख्य रूप से जापान में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं।

जापान में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने।
जापान के ओकिनावा, योकोसुका, मिसावा, टोक्यो, ओसाका, योकोहामा, नगाया और क्योटो शहर में भी उत्तर कोरिया हमला कर सकता है। इसके अलावा कई द्वीप पर भी उत्तर कोरिया हमला कर सकता है। यह अहम रिपोर्ट विशेषज्ञों ने उत्तर कोरिया की मीडिया में चल रही खबरों व सूत्रों के हवाले से तैयार की है, जिसमे ककहा गया है कि 15 ठिकानों पर उत्तर कोरिया हमला कर सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि जब किम जोंग को खुद के देश पर हमले का खतरा मंडराएगा तभी वह इन हमलों को अंजाम दे सकता है।
इसे भी पढ़ें- चीन ने उत्तर कोरिया को दिया बड़ा झटका, दोनों देशों को जोड़ने वाला पुल किया बंद












Click it and Unblock the Notifications