इटली के मशहूर आर्किटेक्ट विटोरियो ग्रेगोटी की कोरोना वायरस से मौत, 92 साल थी उम्र

रोम। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (Covid-19) से जंग लड़ रही है। चीन से भी ज्यादा खराब हालात इटली में हैं, यहां कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा इतना अधिक है, जितना दुनिया के किसी और देश का नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि वायरस के कारण इस देश ने अपने मशहूर आर्किटेक्ट विटोरियो ग्रेगोटी को भी खो दिया है। उनका 92 साल की उम्र में कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।

coronavirus, italy, Italian architect, Vittorio Gregotti, china, italy coronavirus, architect, कोरोना वायरस, इटली, चीन, इटली में कोरोना वायरस, मशहूर आर्किटेक्ट, आर्किटेक्ट, विटोरियो ग्रेगोटी

विटोरियो ग्रेगोटी ने 1992 में स्पेन के बार्सिलोना समर ओलंपिक स्टेडियम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने इटली के जिनौआ में 1990 वर्ल्ड कप के लिए मेरासी स्टेडियम को भी डिजाइन किया था। साथ ही ग्रेगोटी ने इटली के ही मिलान में आर्किम्बोल्दी ओपेरा थिएटर को डिजाइन किया था। ग्रेगोटी का निधन रविवार को हुआ है। वह मिलान के एक अस्पताल में भर्ती थे।

इटली की बात करें तो यहां सोमवार तक तीन हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। देश के पूरी तरह लॉकडाउन होने के बावजूद भी ये संख्या कम नहीं हो रही है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 2158 हो गया है। चीन के बाद सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं।

इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 6500 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 64 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में भी इससे दो मौत हो गई हैं, जबकि अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 125 हो गई है। दुनिया के करीब 137 से भी ज्यादा देश इस वायरस का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 नाम का ये वायरस चीन के शहर वुहान से फैलना शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+