Mrs World Caroline Jurie: श्रीलंका की मिसेज वर्ल्ड गिरफ्तार, ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान विजेता से छीना था ताज
श्रीलंका ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट के दौरान विजेता से ताज छीनने वाली मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन जूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोलंबो: पिछले हफ्ते श्रीलंका ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान बवाल करने वाली श्रीलंका की मिस वर्ल्ड कैरोलीन जूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैरोलीन जूरी ने मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता के दौरान जमकर बवाल किया था और विजेता के सिर से ताज छीन लिया था। जिसमें कॉन्टेस्ट जीतने वालीं पुष्पिका डी सिल्वा के सिर में चोट लगी थी और वो घायल हो गईं थीं। अब श्रीलंका की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिस वर्ल्ड कैरोलीन जूरी को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

मिस वर्ल्ड कैरोलीन जूरी गिरफ्तार
मिस वर्ल्ड कैरोलीन जूरी ने पिछले हफ्ते मिसेज श्रीलंका ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट के दौरान लाइव कार्यक्रम में विजेता आईं पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज छीन लिया था, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट आई थी। पुलिस ने मिस वर्ल्ड कैरोलीन जूरी के एक साथी चूला पद्मेन्द्र को भी हिरासत में ले लिया है। कार्यक्रम के बाद पुष्पिका डी सिल्वा ने कैरोलीन जूरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

दोनों मॉडल्स गिरफ्तार
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मिसेज श्रीलंका ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान कैरोलीन जूरी और पूर्व मॉडल चूला पद्मेन्द्र ने भी कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम में पुष्पिका डिसिल्ला को मिसेल श्रीलंका ब्यूटी कॉन्टेस्ट में विजेता घोषित किया गया था लेकिन उनके विजेता बनते ही कैरोलीन जूरी ने स्टेज पर ही बवाल कर दिया था और पुष्पिका डिसिल्वा के सिर से ताज छीन लिया था। पुष्पिका डी सिल्वा को लेकर कैरोलीन जूरी ने कहा था कि चूंकी उनका तलाक हो गया है, इसीलिए नियमों के मुताबिक पुष्पिका डी सिल्वा को विजेता घोषित नहीं किया जा सकता है। कैरोलीन जूरी ने पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज छिनकर कार्यक्रम में दूसरे स्थान पर आईं मॉडल को ताज पहना दिया था। कैरोलीन जूरी ने कार्यक्रम में बवाल करते हुए कहा था कि नियमों के दौरान सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही हिस्सा ले सकती है।

जबरदस्ती उतारा था ताज
कैरोलीन जूरी ने लाइव कार्यक्रम के दौरान ही पुष्पिका डिसिल्वा के सिर से ताज छीन लिया था। जिसके बाद पुष्पिका डिसिल्वा रोते हुए कार्यक्रम से बाहर चली गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि वो तलाकशुदा नहीं हैं और वो सिर्फ अपने पति से अलग रह रही हैं। हालांकि, बाद में कार्यक्रम के आयोजकों ने पुष्पिका डिसिल्वा से माफी मांगते हुए उन्हें ताज लौटा दिया था। मगर, पुष्पिका डिसिल्वा ने कहा था कि कार्यक्रम नें कैरोलीन जूरी ने उनका अपमान किया है और वो इसकी शिकायत करेंगी।

लाइव चल रहा था प्रसारण
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के एक थियेटर में हो रहे इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। वहीं, हंगामे के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने पुष्पिका डी सिल्वा से पूरी घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि पुष्पिका डी सिल्वा तलाकशुदा नहीं हैं और वो बस अपने पति से अलग रही हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। मिसेज श्रीलंका अवार्ड फंक्शन में हुए हंगामे का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पूरी दुनिया की मीडिया ने इसे कवर किया है।












Click it and Unblock the Notifications