इमरान खान का अमेरिका पर निशाना, कहा-भारत का समर्थन करने वाला एक शक्तिशाली देश पाकिस्तान से नाराज है

इस्लामाबाद, 01 अप्रैल: रविवार को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार एक बार फिर भारत का नाम लेते हुए अमेरिका पर निशाना साधा। इमरान खान ने कहा कि एक "शक्तिशाली देश जो भारत का समर्थन कर रहा है, मेरी यात्रा के कारण पाकिस्तान से नाराज है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

Referring to the US, Imran Khan said a powerful country Angry With Pak

Recommended Video

    Imran सरकार गिरी तो Indo-Pak relations पर पड़ेगा क्या असर ? गहराई से समझें | वनइंडिया हिंदी

    इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए, इमरान खान ने जोर देकर कहा कि एक स्वतंत्र विदेश नीति देश के लिए महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी चरम क्षमता को नहीं छू सका, इसका कारण अन्य शक्तिशाली राष्ट्रों पर निर्भरता सिंड्रोम था। उन्होंने कहा कि, एक स्वतंत्र विदेश नीति के बिना एक देश अपने लोगों के हितों को सुरक्षित करने में असमर्थ रहता है। इमरान खान ने कहा कि विदेशी सहायता के बदले दूसरे देशों की इच्छा के आगे झुकने के बजाय एक राष्ट्र के हितों को ऊंचा रखते हुए स्वतंत्र निर्णय लेना अत्यंत महत्वपूर्ण था।

    इमरान खान ने कहा कि भारत पश्चिम का सहयोगी होने के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है और उसपर किसी तरह का कोई प्रतिबंध भी नहीं लगा रहा है। इमरान ने कहा, एक शक्तिशाली देश मेरी रूस की यात्रा पर नाराज हो गया, लेकिन उसने रूस से भारत के तेल खरीदने पर एक शब्द तक नहीं बोला। जबकि एक शक्तिशाली देश मेरी रूस की यात्रा पर नाराज हो गया। दरअसल, यूक्रेन से युद्ध के बीच इमरान खान ने रूस का दौरा किया था

    इमरान खान की टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के खिलाफ एक "धमकी" पत्र और एक कथित "विदेशी वित्त पोषित साजिश" को लेकर इस्लामाबाद में कार्यवाहक अमेरिकी दूत को विदेश मंत्रालय में तलब करने के एक दिन बाद आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर देश के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय द्वारा गुरुवार को खान की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करने के कुछ घंटे बाद अमेरिकी राजनयिक को तलब किया गया था।

    इससे पहले कल अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा था कि, एक देश स्वतंत्र राज्य के मामलों में कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। लेकिन उन्हें दोष न दें, क्योंकि यह हमारी गलती है क्योंकि हमने उन्हें यह करने की छूट दी। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान के अभिजात्य वर्ग ने देश को वेदी पर फेंक दिया और उसके स्वाभिमान को दांव पर लगा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+