Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या होगा ईयू और ब्रिटेन का भविष्‍य, शुरू हुई 'ब्रेग्जिट' पर वोटिंग

लंदन। आज ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन के लिए अहम दिन है क्‍योंकि आज इस बात की फैसला हो जाएगा कि ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन (ईयू) का हिस्‍सा रहेगा या फिर उसे इस संगठन को छोड़कर जाना होगा। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों की नजरें इस पर लगी हुई हैं।

brexit-european-union

ब्रिटेन में गुरुवार को हो रहे जनमत संग्रह के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। वोटिंग गुरुवार को ब्रिटेन के समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होकर रात को 10 बजे तक जारी रहेगी।

ब्रेग्टिज पर बंटा ब्रिटेन

इस पूरे मुद्दे पर ब्रिटेन दो पक्षों में बंट गया है, रिमेन और लीव। जहां रिमेन ब्रिटेन को ईयू में ही बने रहने का समर्थन करता है तो वहीं लीव का मानना है कि ब्रिटेन को ईयू को छोड़कर जाना होगा। लीव पक्ष का कहना है कि ईयू, ब्रिटेन पर अलोकतांत्रिक और गलत कानूनों को थोपता आया है।

कैमरुन ने किया था वादा

पिछले वर्ष 2015 में जब ब्रिटेन में चुनाव हुए तो प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरुन ने जनता से ब्रिटेन को ईयू से बाहर निकालने पर जनमत संग्रह का वादा किया था।

22 फरवरी 2016 को कैमरुन ने कहा कि 23 जून को इस मुद्दे पर देश में जनमत संग्रह कराया जाएगा। पीएम कैमरुन ने जनता से अपील की है कि वह ब्रिटेन को ईयू में ही बने रहने के लिए वोट करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+